facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST की चोट से 14 फीसदी तक फिसले Delta Corp और Nazara के शेयर

Advertisement

GST संभवत: पूरी कारोबार वैल्यू पर लगाया जाएगा, जो प्लेटफॉर्म पर दांव की पूरी वैल्यू है

Last Updated- July 12, 2023 | 10:32 PM IST
HP bets big on gaming and SMB deals in India amid PC market headwinds

डेल्टा कॉर्प और नजारा टेक्नोलॉजिज के शेयर बीएसई पर बुधवार के कारोबारी सत्र में 14 फीसदी तक टूट गए क्योंकि जीएसटी परिषद ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग पर एक समान 28 फीसदी कराधान की मंजूरी दे दी।

जीएसटी संभवत: पूरी कारोबार वैल्यू पर लगाया जाएगा, जो प्लेटफॉर्म पर दांव की पूरी वैल्यू है।

वैयक्तिक शेयरों की बात करें तो डेल्टा पर कारोबारी सत्र के शुरुआती दौर में 10 फीसदी का लोअर ​सर्किट लगा और यह 222.15 रुपये का रह गया और इसमें सिर्फ विक्रेता ही नजर आए। कुल मिलाकर 6.80 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। एनएसई व बीएसई पर कुल 2.32 करोड़ शेयरों के पेंडिंग सेल ऑर्डर थे।

भारी वॉल्यूम के कारण नजारा टेक का शेयर कारोबारी सत्र में 14 फीसदी टूटकर 605 रुपये पर आ गया। अभी यह शेयर बीएसई पर 6 फीसदी नीचे है। इसमें औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम पांच गुना उछल गया। कुल मिलाकर एनएसई व बीएसई पर 25 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

केपीएमजी इंडिया के पार्टनर व ​उप-प्रमुख (अप्रत्यक्ष कर) संतोष दलवी ने कहा, इस फैसले से गेमिंग इंडस्ट्री पर असर पड़ सकता है, जिसमें विदेशी एंटरप्राइजेज शामिल हैं। जीएसटी के चलते ऐसी कंपनियों को पिछली अवधि समेत अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है क्योंकि यह संशोधन आसानी से समझने योग्य है।

स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में नजारा ने स्पष्ट किया कि जब यह कर लागू होगा तब सिर्फ उसके कारोबार के स्किल आधारित रियल मनी गेमिंग पर ही लागू होगा। 2022-23 में कंपनी के कुल एकीकृत राजस्व में इस सेगमेंट का योगदान 5.2 फीसदी था। नजारा ने कहा, कारोबार के इस सेगमेंट पर संभावित असर को कम करने के लिए हम कदम उठाएंगे और हमारा अनुमान है कि कुल राजस्व पर इसका न्यूनतम असर होगा।

आईडीबी​आई कैपिटल के शोध प्रमुख ए के प्रभाकर ने कहा, निवेशक के नजरिये से देखें तो यह कदम शेयरधारकों व कंपनियों को झटका दे सकता है। उन्होंने कहा, कराधान की ऐसी ऊंची दर बाजारों को पसंद नहीं आया और संबंधित शेयरों में तेज गिरावट आई।

निवेशकों व कंपनियों को 28 फीसदी कराधान से नुकसान होगा। मोटे तौर पर बाजार वैसी कंपनियों व शेयरों को पसंद नहीं करता, जहां बहुत ज्यादा विनियमन व उच्च कराधान हो। निवेशकों को कम से कम अभी इन शेयरों को लेकर स्पष्ट रुख रखना चाहिए।

इस बीच, भारत का ऑनलाइन गेमिंग बाजार रियल मनी गेम व नॉन रियल मनी गेम में बंटा हुआ है। रियल मनी वाला गेम स्किल आधारित होता है, जिसे रियल मनी के लिए खेला जा सकता है। नॉन रियल मनी वाले गेम वे होते हैं जहां वास्तविक रकम शामिल नहीं होती। अभी रमी, पोकर और फैंटेसी आदि रियल मनी गेम की श्रेणी में अग्रणी गेम हैं। नॉन-रियल मनी वाले गेम हाइपर कैजुअल व कैजुअल और मिडकोर व हार्डकोर गेम में बंटे हुए हैं, जो लर्निंग कर्व व मुश्किलों के विभिन्न स्तरों पर आधारित है।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement