facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MGNREGA में काम की मांग इस वित्त वर्ष में पहली बार घटी

Advertisement

करीब 176.7 लाख परिवारों ने नवंबर 2023 में मनरेगा के तहत काम मांगा है, जो 2022-23 के समान महीने की तुलना में करीब 5 प्रतिशत कम है।

Last Updated- December 14, 2023 | 11:07 AM IST
जिंदगीनामा: श्रमिकों की भर्ती का ठेकेदार नहीं बने सरकार, Government should not become the contractor for recruitment of workers

इस वित्त वर्ष में पहली बार नवंबर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) में काम की मांग पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कम हुई है। सरकार की वेबसाइट पर इस योजना के आंकड़ों से यह पता चलता है।

करीब 176.7 लाख परिवारों ने नवंबर 2023 में इस योजना के तहत काम मांगा है, जो 2022-23 के समान महीने की तुलना में करीब 5 प्रतिशत कम है।
काम की मांग में कमी की वजह अक्टूबर में इस योजना के लिए धन की कमी हो सकती है क्योंकि विभिन्न राज्यों का बकाया करीब 10,000 करोड़ रुपये हो गया था।

हाल में संसद में पेश पूरक अनुदान मांग में सरकार ने इस योजना में 14,500 करोड़ रुपये डाले जाने के लिए संसद से मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार ने बजट में मनरेगा के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

बहरहाल सरकार ने कुछ दिन पहले संसद में कहा था कि 2022-23 में मनरेगा के 5.48 करोड़ जॉब कार्ड हटा दिए गए हैं, जिसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 267 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि है।

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 83,43,469 मनरेगा जॉब कार्ड हटाए गए हैं, जो 2021-22 के 1,57,309 की तुलना में 5,203 प्रतिशत अधिक है। कार्ड हटाए जाने की वजह में डुप्लीकेट जॉब कार्ड्स, कामगारों का काम के लिए इच्छुक न होना, किसी ग्राम पंचायत से परिवार का स्थायी रूप से चले जाना, जॉब कार्ड धारक की मृत्यु शामिल है। सरकार समय समय पर सर्वे करके ऐसे कार्डों को हटाती है।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement