facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डीजीसीए ने Air India को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Advertisement

एयरलाइनों के निरीक्षण के दौरान यह देखा गया था कि एयर इंडिया सीएआर से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रही थी।

Last Updated- November 07, 2023 | 10:19 PM IST
एक साथ 'सिक लीव' पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट, Air India Express cancels several flights due to cabin crew shortage

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ानों में देर होने पर यात्रियों को मुआवजे के संबंध में अपने नियमों के कथित उल्लंघन के लिए एयर इंडिया (Air India) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यात्रियों को मुआवजे से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया (air india) का नियामक की जांच के दायरे में आने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल जून में वैध टिकट वाले यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित करने पर जरूरी मुआवजा नहीं देने के लिए नियामक ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

नियामक ने कहा है कि यात्री-केंद्रित सीएआर (नागरिक विमानन नियमों) का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए डीजीसीए ने मई 2023 से निरंतर आधार पर विभिन्न प्रमुख हवाई अड्डों पर अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों का निरीक्षण किया।

एयरलाइनों के निरीक्षण के दौरान यह देखा गया था कि एयर इंडिया सीएआर से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रही थी।

मंगलवार को जारी नियामक के बयान के अनुसार ऐसे में एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर सीएआर के प्रावधानों का अनुपालन न करने पर जवाब मांगा गया है।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि एयरलाइन विलंबित उड़ानों के लिए यात्रियों को पर्याप्त मुआवजा नहीं देती है। इस मामले में एयर इंडिया ने बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया।

नियमों के अनुसार अगर किसी उड़ान में दो से छह घंटे की देर होती है, तो यात्रियों को भोजन और जलपान मिलना चाहिए। छह घंटे से अधिक की देर होने पर एयरलाइंस को या तो छह घंटे के भीतर वैकल्पिक उड़ान उपलब्ध करानी चाहिए या फिर टिकट का पूरा पैसा।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement