facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑनलाइन फैक्ट चेक नियम पर संवाद 24 को

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 7:03 AM IST
Fake news

सरकार ने फैक्ट चेक के बाद गलत या फर्जी पाए गए तथ्यों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए नए नियमों को लेकर सार्वजनिक विचार विमर्श आयो​जित करने की घोषणा की है। सार्वजनिक विचार विमर्श का आयोजन 24 जनवरी को होगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में, सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में संशोधित मसौदा संशोधन जारी किया। इस मसौदे ने सोशल मीडिया सहित सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को उन सामग्री को हटाने के लिए कहा गया है जिनको पत्र सूचना कार्यालय या अन्य सरकारी एजेंसियों की तरफ से फैक्ट चेक के दौरान गलत या फर्जी पाया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘आईटी नियमों में मसौदा संशोधन एक खुले, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करता है।

हमने हितधारकों से भी इन संशोधनों पर राय मांगी है। जैसा कि सरकार द्वारा सावधानीपूर्वक प्रयास किया जाता है, इन संशोधनों को खुले संवाद के माध्यम से भी रखा जाएगा और संशोधनों या किसी अन्य ऐसे प्रभावी माध्यमों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा ताकि इसके माध्यम से हम गलत सूचना या सरकारी/ गैर-सरकारी माध्यमों से इंटरनेट पर प्रसारित गलत सूचना रोक सकें।’

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 7:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement