facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar Vs Rupee: डॉलर की तुलना में रुपया 2 पैसे​ गिरकर बंद हुआ रुपया

Advertisement

इजरायली सैन्य बलों और हमास के बीच संघर्ष बढ़ने से बाजार धारणा प्रभावित हुई है। हमास द्वारा इजरायल पर हमला शुरू किए जाने के काफी कम समय में यह संघर्ष तेज हो गया है।

Last Updated- October 09, 2023 | 9:52 PM IST
Maharashtra is the first choice of foreign investors, received FDI worth Rs 1.13 lakh crore in just six months विदेशी निवेशकों की पहली पसंद महाराष्ट्र, सिर्फ छह महीने में मिला 1.13 लाख करोड़ रुपये का FDI

सोमवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 2 पैसे​ गिरकर 83.27 के सर्वा​धिक निचले स्तर पर बंद हुआ। डॉलर सूचकांक में तेजी पर नजर रखने वाले डीलरों का कहना है कि 18 सितंबर को रुपया इसी स्तर पर बंद हुआ था।

सरकार के स्वामित्व वाले एक बैंक में डीलर ने कहा, ‘सोमवार को रुपये ने डॉलर सूचकांक का मुकाबला किया, लेकिन अमेरिका और जापान के बाजार बंद होने की वजह से यह सीमित दायरे रहा। इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध की वजह से दरों में बदलाव आ सकता है, लेकिन इसका पता मंगलवार को लगेगा।’ अमेरिकी बाजार कोलंबस डे की वजह से सोमवार को बंद था।

6 प्रमुख मुद्राओं के प्रदर्शन का मापक डॉलर सूचकांक चढ़कर 106.45 पर पहुंच गया, क्योंकि प​श्चिम ए​शिया में भूराजनीतिक तनाव की वजह से सुर​क्षित निवेश मांग से डॉलर मजबूत होने से इसमें तेजी आई।

इजरायली सैन्य बलों और हमास के बीच संघर्ष बढ़ने से बाजार धारणा प्रभावित हुई है। हमास द्वारा इजरायल पर हमला शुरू किए जाने के काफी कम समय में यह संघर्ष तेज हो गया है।

इसके अलावा, अमेरिकी गैर-कृ​षि रोजगार आंकड़ा अनुमान के मुकाबले मजबूत आया है। सितंबर में, गैर-कृ​षि पेरोल में 336,000 नौकरियों तक का इजाफा हुआ, जो 170,000 नौकरियों के अनुमान से ज्यादा है।

अगस्त के लिए आंकड़ा बढ़ाया गया था, जिससे पहले बताए गए 187,000 के बजाय 227,000 नौकरियां जुड़ने का खुलासा हुआ। जुलाई-सितंबर के बीच रुपये में 1.2 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

दूसरी तरफ, पहली तिमाही में इसमें 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, मजबूत विदेशी प्रवाह की वजह से चालू कैलेंडर वर्ष के पहले 6 महीनों में रुपया 0.16 प्रतिशत तक चढ़ा।

बाजार कारोबारियों को गुरुवार को स्थानीय मुद्रा में 83.20 रुपये से 83.40 के बीच कारोबार होने की संभावना है। बाजार कारोबारियों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में तेजी बनी रह सकती है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवायजर्स एलएलपी में ट्रेजरी प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘मंगलवार को रुपया 83.20 रुपये से 83.40 के दायरे में बना रह सकता है, क्योंकि डॉलर सूचकांक और अमेरिकी प्रतिफल में तेजी बरकरार रहने की संभावना है।’

डीलरों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी की बुधवार को होने वाली बैठक पर भी नजर रहेगी।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement