facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar Vs Rupee: जुलाई में भी स्थिर रुपया, माह के अंतिम दिन 82.25 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

21 जुलाई 2023 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 607 अरब डॉलर रहा, जो 30 दिसंबर, 2022 को 562 अरब डॉलर था।

Last Updated- July 31, 2023 | 10:33 PM IST
INR vs USD

जुलाई में भी रुपया स्थिर रहा, जो डॉलर के मुकाबले 0.26 प्रतिशत कमजोर हुआ। इसमें कभी कभी अस्थिरता भी नजर आई और केंद्रीय बैंक को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा।

माह के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय रुपया 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो इसके पहले दिन 82.26 पर बंद हुआ था। रुपये का कारोबार 82.18 से 82.30 की संकरी सीमा में हुआ। तेल कंपनियों ने इसकी खरीद जारी रखी, जबकि अन्य ने डॉलर की बिक्री की।

रुपया इस वित्त वर्ष में अब तक स्थिर

2022-23 में डॉलर के मुकाबले 7.77 प्रतिशत की गिरावट के बाद रुपया इस वित्त वर्ष में अब तक स्थिर रहा है, जबकि रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार से मुनाफा कमाया है।

21 जुलाई 2023 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 607 अरब डॉलर रहा, जो 30 दिसंबर, 2022 को 562 अरब डॉलर था। आने वाले वक्त में तेल की कीमत में बढ़ोतरी को भारतीय मुद्रा की राह में व्यवधान के रूप में देखा जा रहा है।

एफपीआई निवेश भी पिछले 3 दिन में सुस्त

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के ट्रेजरी प्रमुख अनिल भंसाली ने कहा, ‘भारतीय रुपये की सबसे बड़ी समस्या तेल की बढ़ती कीमत है, जो सऊदी की कटौती के कारण हो रहा है। अब यह 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जिसकी वजह से भारत में व्यापार घाटे और चालू खाते के घाटे की वजह बन सकता है।’

भंसाली ने कहा कि एफपीआई निवेश भी पिछले 3 दिन में सुस्त रहा है और पिछले 15 दिन में 3.2 अरब डॉलर आया है, जो पहले के 8 अरब डॉलर से कम है, लेकिन भी सकारात्मक स्थिति है।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement