facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV कंपनियों ने ग्राहकों से ऑफ बोर्ड चार्जर के लिए अधिक रुपये लौटाए

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार चूक करने वाली कंपनियों ने 312.42 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया है लेकिन इसमें से ग्राहकों तक सिर्फ 183.15 करोड़ रुपये ही पहुंच पाए थे।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:20 PM IST
EV Sales

ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, टीवीएस और हीरो मोटो कॉर्प की वीडा ने फेम 2 योजना (Fame-2 Scheme) के तहत एक्स फैक्टरी मूल्य का उल्लंघन किया है। इन कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के साथ आने वाले ऑफ बोर्ड चार्जर के लिए ग्राहकों के लिए अलग से रुपये लिए थे।

भारी उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चूक करने वाली कंपनियों ने 312.42 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया है लेकिन इसमें से ग्राहकों तक सिर्फ 183.15 करोड़ रुपये ही पहुंच पाए थे।

कंपनियों ने बाकी राशि एस्क्रो खाते में डाल दी और इस खाते का संचालन आईएफसीआई करती है। ग्राहकों को एस्क्रो खाते में जमा राशि वापस करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इस राशि को वापस करने में मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) के सामने मुख्य समस्या ग्राहकों के बारे में जानकारी हासिल करना है।

ओईएम के सूत्र ने कहा, ‘हमारे पास ग्राहकों की जानकारियों की कमी है। कई ग्राहकों के ईमेल और फोन नंबर नहीं हैं। ऐसे में उनसे संपर्क करना मुश्किल हो गया है। लिहाजा हमने अंतिम तिथि करीब आने पर सरकार को धन वापस करने का विकल्प चुना है।’

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement