facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेपी मॉर्गन में सरकारी बॉन्डों को शामिल करने से भुगतान संतुलन सुधारने में मिलेगी मदद : एक्सपर्ट्स

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे तेल की उच्च कीमत के कारण संभावित जोखिम का असर कम होगा।

Last Updated- September 24, 2023 | 11:01 PM IST
Bonds

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि जेपी मॉर्गन के ईएम बॉन्ड बेंचमार्क में केद्र सरकार के बॉन्डों को शामिल किए जाने से देश में निवेश की आवक बढ़ेगी और तेल के उच्च दाम के कारण भुगतान संतुलन (बीओपी) बिगड़ने का संभावित डर कम होगा।

बार्कलेज के अर्थशास्त्रियों ने एक इंपैक्ट नोट में कहा, ‘ज्यादातर धन अगले साल आएगा, वहीं हम उम्मीद करते हैं कि कुछ अतिरिक्त धन वित्त वर्ष 23-24 में भी आएगा। क्योंकि वास्तव में इसे शामिल किए जाने के पहले कुछ सक्रिय फंड प्रबंधक निवेशक करेंगे।’

ऐसा अनुमान है कि धन का यह प्रवाह 10 अरब डॉलर के आसपास हो सकता है, जो इस वित्त वर्ष के शेष महीनों में आएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे तेल की उच्च कीमत के कारण संभावित जोखिम का असर कम होगा।
अगर तेल की कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ती है तो भारत के चालू खाते के संतुलन पर करीब 10 से 12 अरब डॉलर (सकल घरेलू उत्पाद का 30-32 आधार अंक) का विपरीत असर पड़ता है।

बार्कलेज का कहना है कि इसकी वजह से अगर कच्चे तेल की कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर भी जाती है तो भुगतान संतुलन हमारे अनुमान के करीब ही रहेगा।

बैंक आफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि शामिल किए जाने का मतलब है कि देश में ज्यादा विदेशी मुद्रा आएगी। उन्होंने कहा, ‘यह 30 अरब डॉलर सा इससे ज्यादा हो सकता है, जो समय के साथ बढ़ेगा। यह भारत के भुगतान संतुलन के हिसाब से बेहतर है और इससे हम भंडार में वृद्धि देख सकते हैं। बहरहाल यह इस बात पर निर्भर है कि चालू खाते का घाटा (सीएडी) और अन्य पूंजीगत प्रवाह किस तरह से व्यवहार करते हैं।’

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज में अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा कि चल रहे सुस्त प्रवाह के बाद इस कदम से ऋण बाजार में नया सक्रिय प्रवाह हो सकता है।

अरोड़ा ने कहा कि इससे भारत के वित्त, राजकोषीय और सीएडी को मदद मिलेगी। साथ ही इससे जी-सेक के मालिकाना आधार व नकदी में बढ़ोतरी होगी।

अरोड़ा ने कहा, ‘हमें वित्त वर्ष 23 के अंत में 10 से 12 अरब डॉलर के भुगतान संतुलन के जोखिम का अनुमान है। लेकिन हम शुद्ध प्रवाह पर नजर रख रहे हैं। यह बॉन्ड समावेशन से इतर वजहों जैसे वैश्विक जोखिम के स्तर और बाहरी वृद्धि की गति से भी प्रभावित हो सकता है।’

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement