facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फेडबैंक फाइनैंशियल का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 29 प्रतिशत तक बढ़कर 207.30 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 160.40 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- December 11, 2023 | 11:57 PM IST
indian currency

हाल में सूचीबद्ध एनबीएफसी फेडबैंक फाइनैंशियल सर्विसेज का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 25.12 प्रतिशत बढ़कर 57.76 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 46.16 करोड़ रुपये था। कंपनी को आय और ऋण वितरण में मजबूत वृद्धि से मदद मिली।

कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 29 प्रतिशत तक बढ़कर 207.30 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 160.40 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का तिमाही ऋण वितरण एक साल पहले की अवधि के 2,294 करोड़ रुपये से करीब 28 प्रतिशत बढ़कर 2,932.90 करोड़ रुपये हो गया। कुल ऋणों में कंपनी के स्वर्ण ऋण व्यवसाय का योगदान करीब 68 प्रतिशत के साथ 2007.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं गैर-स्वर्ण ऋण व्यवसाय 925.6 करोड़ रुपये पर रहा।

प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 37.54 प्रतिशत तक बढ़कर 10030.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 7,292.20 करोड़ रुपये थीं।

फेडबैंक फाइनैंशियल सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी अनिल कोठुरी ने कहा, ‘जहां तक गैर-स्वर्ण ऋण व्यवसाय का सवाल है, हम इसमें क्षमताओं से संपन्न हैं। हमारे ऋण वितरण में तेजी बनी हुई है और इस वजह से एयूएम में भी वृद्धि जारी रहेगी।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि वित्त वर्ष 2025 तक एयूएम वृद्धि 25 से 30 प्रतिशत के बीच हासिल की जा सके।’ कंपनी की परिसंपत्ति गुणवत्ता में लगातार सुधार आ रहा है। सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (जीएनपीए) और शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनएनपीए) घटकर अपने निचले स्तरों पर आ गई हैं।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement