facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में 30 साल में प्रजनन दर हुई आधी

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 7:07 AM IST
Fertility Rate

भारत की प्रजनन दर प्रतिस्थापन दर से नीचे गिर गई है, वहीं नेपाल और बांग्लादेश की प्रजनन दर 1990 और 2020 के बीच काफी रफ्तार से कम हुई है। 

प्रतिस्थापन स्तर वह स्तर है जिस पर जनसंख्या पीढ़ी दर पीढ़ी उतनी ही रहती है। संयुक्त राष्ट्र की निर्धारित प्रजनन दर प्रति महिला 2.1 जन्म है।

चीन के सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि वहां की जनसंख्या 2022 में सिकुड़ कर 1.412 अरब पहुंच गई है। विश्व जनसंख्या संभावना 2022 के आंकड़ों को अगर माना जाए तो वर्ष 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 अरब होने का अनुमान है और इसके साथ देश दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा। हालांकि बिज़नेस स्टैंडर्ड ने यह पता लगाया कि भारत के आधिकारिक टेक्निकल ग्रुप ऑफ पापुलेशन प्रोजेक्शन (टीजीपीपी) के अनुमान के मुकाबले संयुक्त राष्ट्र ने भारत की जनसंख्या 4.11 अधिक बताई। लेकिन, अगर टीजीपीपी के आंकड़ों को ही माना जाए तो भारत की जनसंख्या 2025 तक चीन की जनसंख्या को पार कर जाएगी। 

इसका सबसे बड़ा कारण भारत की चीन के मुकाबले अधिक प्रजनन दर या प्रति महिला अधिक जन्म देने की दर है। पड़ोसी देशों से अगर तुलना की जाए तो आकड़ों से पता चलता है कि भले ही भारत की प्रजनन दर 1990 और 2020 के बीच घटकर आधी हो गई हो लेकिन नेपाल और बंग्लादेश में प्रजनन दर और भी तेजी से घट रही है। भले ही भारत की प्रजनन दर 2 तक गिर गई, जो संयुक्त राष्ट्र की निर्धारित प्रजनन दर (प्रति महिला 2.1 जन्म) से काफी नीचे है, लेकिन उप-महाद्वीपीय देशों में यह गिरावट देखने वाला भारत अकेला देश नहीं है। 

भारत की प्रजनन दर 1990 में 4.05 थी, नेपाल में यह 5.2 और बांग्लादेश में यह 4.5 थी। चीन में भी यह गिरावट भारत की तुलना में लगभग बराबर ही है। चीन में प्रजनन दर 1990 में 2.51 थी जो 2020 में 49 फीसदी घटकर 1.28 पर आ गई।  हालांकि पिछले दशक में भारत की प्रजनन दर में कमी की रफ्तार अन्य पड़ोसी देशों की तुलना में काफी तेज रही है। चीन अकेला ऐसा देश है जिसने 2010 और 2020 के बीच भारी पैमाने पर जनसंख्या में गिरावट देखी। 

शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों में प्रजनन क्षमता की तुलना करें तो ग्रामीण इलाकों में इस गिरावट की रफ्तार 2005-06 और 2019-21 के बीच तेज रही है। ग्रामीण इलाकों में प्रजनन दर 2.14 थी वहीं शहरी इलाकों में यह 1.63 ही है। 

 

 

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 7:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement