facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India द्वारा रूसी हवाई क्षेत्र के उपयोग से परेशान नहीं: Finnair India

Advertisement

रूसी हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण फिनएयर की मुंबई-हेलसिंकी उड़ान की अवधि लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई, जो अतिरिक्त 1.5 घंटे के बराबर बैठती है।

Last Updated- November 28, 2023 | 10:28 AM IST

फिनएयर (Finnair ) और यूरोप की अन्य विमानन कंपनियां एयर इंडिया (Air India) द्वारा रूसी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से परेशान नहीं हैं, क्योंकि उड़ान में लगने वाले कम समय के लिहाज से भारतीय विमानन कंपनी को एक से डेढ़ घंटे से ज्यादा का लाभ नहीं मिलता है। फिनलैंड की विमानन कंपनी के भारतीय परिचालन प्रमुख एस रोमू ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

फरवरी 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया, तो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों ने रूसी विमानन कंपनियों पर अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके जवाब में रूस ने उनकी विमानन कंपनियों पर अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि भारतीय विमानन कंपनियों पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

जून में शिकागो की यूनाइटेड एयरलाइंस के मुख्य कार्याधिकारी स्कॉट किर्बी ने रूसी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से जुड़े जोखिमों के संबंध में चिंता जताई थी, जबकि चीन और भारत की विमानन कंपनियां इसका उपयोग करते हुए प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए हुए हैं।

रूस-यूक्रेन संघर्ष से पहले यूनाइटेड एयरलाइंस भारत-अमेरिका के चार मार्गों पर उड़ान भरती थी, लेकिन रूसी हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बाद उड़ान की अवधि बढ़ने की वजह से उसे तीन मार्गों पर उड़ानें रोकनी पड़ीं।

रूसी हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण फिनएयर की मुंबई-हेलसिंकी उड़ान की अवधि लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई, जो अतिरिक्त 1.5 घंटे के बराबर बैठती है। इसकी दिल्ली-हेलसिंकी उड़ान की अवधि में भी लगभग 1.5 घंटे का इजाफा हुआ है।

रोमू, जो महाप्रबंधक (भारत) का पद भी संभालते हैं, ने कहा कि फिनएयर ने हाल ही में अपने उड़ान नेटवर्क का पुनर्गठन किया है और नेटवर्क बेहतर करने के लिए जुलाई में मुंबई-हेलसिंकी सेवा हटाई गई।

विमानन क्षेत्र का विश्लेषण करने वाली फर्म सिरियम के अनुसार फिनएयर वर्तमान में दिल्ली और हेलसिंकी के बीच 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है तथा जुलाई तक यह मुंबई और हेलसिंकी के बीच सप्ताह में छह उड़ानें संचालित करती थी।

रोमू ने कहा कि विमानन कंपनी का इरादा अगले साल मार्च के अंत तक अपनी मुंबई-हेलसिंकी उड़ान को फिर से शुरू करने का है, लेकिन इसकी पुष्टि होनी बाकी है क्योंकि गर्मी के मौसम की समयसारणी को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

उन्होंने भविष्य में चेन्नई और बेंगलूरु के लिए उड़ानें शुरू करने में विमानन कंपनी की रुचि का भी उल्लेख किया, हालांकि युद्ध के समाधान के आधार पर इसकी समयसीमा अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध कल समाप्त हो जाता है, तो समय-सीमा बहुत कम हो जाएगी।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement