facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुनाफा बनाने के लिए इंटरनेशनल सर्विस पर फोकस करें इंडियन एयरलाइन : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 10:40 PM IST
Union telecom minister Jyotiraditya Scindia

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि घरेलू उड्डयन बाजार में मुनाफा कम है, क्योंकि यहां प्रतिस्पर्धा अधिक है, ऐसे में एयरलाइंस को ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, जहां मुनाफा ज्यादा है।

इस समय भारत की विमान कंपनियों की भारत से कुल अंतरराष्ट्रीय उड़ान में हिस्सेदारी महज 40 प्रतिशत है। गो फर्स्ट, जो इस महीने की शुरुआत में दिवाला आवेदन किया है, हर सप्ताह 128 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालितकर रही थी, यह अप्रैल में उसके कुल उड़ान नेटवर्क का महज 10 प्रतिशत था।

उड्डयन विश्लेषक फर्म सिरियम के आंकड़ों के मुताबिक स्पाइसजेट की कुल उड़ानों में सिर्फ 15 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। स्पाइसजेट 2018-19 से घाटे में चल रही है। सीआईआई के कार्यक्रम में विस्तारा के चेयरमैन भास्कर भट ने सिंधिया से कहा कि भारत के उड्डयन क्षेत्र में ढांचागत समस्या है। भट ने कहा कि सरकार द्वारा लिया जाने वाला सालाना कर एयरलाइंस को हो रहे घाटे से ज्यादा है, जो एक ढांचागत समस्या है।

भट टाटा संस के भी निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अगले दो दशक में 2,200 विमान मिल सकते हैं, वहीं देश में एयरलाइंस के लिए पर्याप्त सपोर्ट सिस्टम नहीं है, इसकी वजह से समस्याएं आ रही हैं। भट ने पायलटों की कमी का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास 2,200 विमान हैं तो हमें 12,000 से 15,000 पायलटों की जरूरत है, जबकि इसकी तुलना नें हमारे पास आधी संख्या है। सिंधिया ने कहा कि इस साल के अंत तक देश में 50 फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) होंगे। इस समय देश में करीब 35 एफटीओ हैं।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement