facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी निवेशकों को पसंद नहीं आई SEBI की तत्काल निपटान की योजना

Advertisement

SEBI की योजना अक्टूबर तक तत्काल निपटान की अनुमति देने की है, जो टी प्लस वन सेटलमेंट के साथ विकल्प के रूप मे होगा।

Last Updated- October 27, 2023 | 11:05 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

कारोबारी दिवस के दिन ही इक्विटी बाजार के ट्रेड के निपटान की योजना को विदेशी निवेशकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिन्हें डर है कि इससे सिस्टम टुकड़ों में बंट जाएगा और ट्रेडिंग की लागत बढ़ेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह चिंता इस महीने हुई बैठक में जताई गई। सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी। भारत ने जनवरी में टी प्लस वन सेटलमेंट यानी निपटान की व्यवस्था की है, जहां ट्रेड का निपटान एक ही कारोबारी सत्र के भीतर हो जाता है।

बाजार नियामक सेबी (SEBI) की योजना अक्टूबर तक तत्काल निपटान की अनुमति देने की है, जो टी प्लस वन सेटलमेंट के साथ विकल्प के रूप मे होगा।

विदेशी निवेशकों के लिए लॉबीइंग करने वाला एशिया सिक्योरिटीज इंडस्ट्री ऐंड फाइनैंशियल मार्केट्स एसोसिएशन के प्रबंध निदेशक ई. शेन ने कहा, दो अलग-अलग निपटान चक्र होने से बाजार की नकदी के टुकड़ों में बंटने का जोखिम है और ज्यादा नाकाम ट्रेड के कारण यह व्यवस्था से जुड़े जोखिम में इजाफा कर सकता है।

सेबी का मानना है कि तत्काल निपटान से भारतीय खुदरा निवेशकों को लाभ होगा और वह इससे जुड़े जोखिम में कमी लाने पर काम कर रहा है। एक्सचेंजों व क्लियरिग हाउस के साथ सेबी यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि दोनों सेटलमेंट सिस्टम में पर्याप्त ट्रेड हो और बाजार के आर्बिट्रेटर नकदी की असंगतता को दूर करेंगे।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement