facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तमिलनाडु में संयंत्र के लिए बातचीत कर रही Foxconn

Advertisement

पिछले कुछ महीनों के दौरान Foxconn ने दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में महत्त्वपूर्ण निवेश करने की घोषणा की थी।

Last Updated- July 27, 2023 | 11:09 PM IST
Foxconn

ताइवान की हॉन हाई टेक्नोलॉजी समूह की सहायक कंपनी फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (Foxconn Industrial Internet) करीब 20 करोड़ डॉलर की लागत से तमिलनाडु में इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जा संयंत्र लगाने की योजना बना रही है।

रॉयटर्स की खबर के अनुसार, संचार, मोबाइल नेटवर्क और क्लाउड कंप्यूटिंग उपकरण बनाने वाली एफआईआई ने सरकारी अधिकारियों को शुरू में 18 से 20 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना की जानकारी दी है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि एफआईआई के मुख्य कार्याधिकारी ब्रांड चेंग ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उद्योग, निवेश संवर्धन और वाणिज्य मंत्री टीआरबी राजा के साथ बैठक की थी। यह भारत में अपनी उपस्थिति दमदार करने की समूह की रणनीति का एक हिस्सा है।

पिछले कुछ महीनों के दौरान फॉक्सकॉन ने दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में महत्त्वपूर्ण निवेश करने की घोषणा की थी। इस महीने की शुरुआत में एफआईआई ने बेंगलूरु के तुमकुरु में 8,800 करोड़ रुपये से संयंत्र लगाने की प्रस्ताव दिया था।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement