facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn इंड​स्ट्रियल इंटरनेट बना रही योजना, तमिलनाडु में संयंत्र लगाने की तैयारी

Advertisement

द​क्षिण भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत बनाने के लिए पिछले कुछ महीनों में, फॉक्सकॉन ने कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बड़े निवेश की घोषणा की थी।

Last Updated- July 20, 2023 | 10:42 PM IST
Foxconn

कर्नाटक में 8,800 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा के बाद ताइवान के हॉन हई टेक्नोलॉजी ग्रुप की सहायक इकाई फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (Foxconn Industrial Internet) अब तमिलनाडु में इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जा संयंत्र लगाने की योजना बना रही है।

फॉक्सकॉन के मुख्य कार्या​धिकारी ब्रैंड चेंग ने बुधवार को इस संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उद्योग, निवेश संवर्द्धन एवं वा​णिज्य मंत्री टीआरबी राजा के साथ मुलाकात की थी। यह विस्तार समूह द्वारा भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत बनाने के लिए अपनाई गई रणनीति का हिस्सा है।

द​क्षिण भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत बनाने के लिए पिछले कुछ महीनों में, फॉक्सकॉन ने कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बड़े निवेश की घोषणा की थी।

इस सप्ताह के शुरू में, फॉक्सकॉन ने करीब 8,800 करोड़ रुपये के निवेश से बेंगलूरु के नजदीक तुमकुरु में एक संयंत्र लगाने का प्रस्ताव रखा। एक अ​धिकारी के अनुसार कंपनी द्वारा तमिलनाडु निवेश के बारे में तुरंत घोषणा किए जाने की संभावना नहीं है।

अ​धिकारी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हुई है। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी है।’ महत्वपूर्ण बात यह है कि तमिलनाडु को भारत में इस समूह के मजबूत आधार के तौर पर देखा गया है और उसने राज्य में निवेश के जरिये 2006 में भारत में भी प्रवेश किया।

भारत में समूह की करीब 15 सहायक इकाइयां हैं। समूह की नई निवेश योजना उसके चेयरमैन यंग लियू की मार्च में की गई यात्रा के बाद तैयार की गई थी। एक साल के अंदर यह उनका दूसरा भारत दौरा था।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement