facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gautam Adani दुनिया के शीर्ष 20 अमीरों की सूची में दोबारा शामिल

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश में पहले नंबर पर और 89.5 अरब डॉलर की निवेश पूंजी के साथ दुनिया में 13वें स्थान पर हैं।

Last Updated- November 30, 2023 | 6:52 AM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

मंगलवार को व्यक्तिगत नेटवर्थ में 6.5 अरब डॉलर की वृद्धि की मदद से अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी एक बार फिर से दुनिया के शीर्ष-20 अमीरों की सूची में शुमार हो गए हैं और अब वे वैश्विक सूची में 19वें पायदान पर हैं।

ब्लूमबर्ग रिच लिस्ट के अनुसार, अदाणी 66.7 अरब डॉलर (मंगलवार तक) की निवेश पूंजी के साथ भारत के दूसरे सर्वाधिक अमीर भी हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश में पहले नंबर पर और 89.5 अरब डॉलर की निवेश पूंजी के साथ दुनिया में 13वें स्थान पर हैं।

हालांकि अदाणी की नेटवर्थ अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के समय की तुलना में 53.8 अरब डॉलर या 44 प्रतिशत तक अभी भी कम है।

समूह के शेयर इस साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से तेजी से सुधरे हैं। समूह की शानदार वापसी का श्रेय प्रमोटरों द्वारा सूचीबद्ध संस्थाओं में अपने शेयर विदेशी निवेशकों को बेचने और अपने व्यक्तिगत ऋण को कम करने को दिया जा रहा है।

अदाणी पोर्ट्स ऐंड सेज जैसी समूह की कुछ कंपनियों ने भी अपने स्वयं के बहीखातों पर कर्ज घटाने के लिए नकदी का इस्तेमाल किया।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच में अपना फैसला सुनाए जाने के बाद सोमवार से समूह के शेयरों में तेजी आई है। बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि उसने 24 में से 22 मामलों में अपनी जांच पूरी कर ली है। निवेशक इस तथ्य से उत्साहित बने हुए थे कि अदाणी समूह के खिलाफ कोई विपरीत रिपोर्ट नहीं आई थी।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 6:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement