facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विशाखापत्तनम एयरपोर्ट का निर्माण करने के लिए रकम जुटाएगी GMR

Advertisement

जीएमआर ग्रुप एयरपोर्ट हो​ल्डिंग कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स (जीएएल) के तहत हवाई अड्डा व्यवसाय का परिचालन करता है।

Last Updated- November 13, 2023 | 11:18 PM IST
BIAL net loss Rs 356 crore

जीएमआर ग्रुप (GMR Group) आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निर्माण करने के लिए 3,200 करोड़ रुपये का ऋण लेने की योजना बना रहा है।

इस परियोजना की लागत करीब 4,700 करोड़ रुपये आने का अनुमान है और यह टर्म लोन तीन साल की निर्माण अव​धि, एक साल की मोहलत और 14 वर्ष की पुनर्भुगतान अव​धि से जुड़ा हुआ है। परियोजना के लिए ऋण के अलावा प्रवर्तकों से इ​क्विटी योगदान करीब 1,370 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

जीएमआर ग्रुप एयरपोर्ट हो​ल्डिंग कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स (जीएएल) के तहत हवाई अड्डा व्यवसाय का परिचालन करता है। जीएएल की जीएमआर विशाखापत्तनम इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीवीआईएएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जीवीआईएएल इस परियोजना के लिए विशेष उद्देश्य वाली कंपनी है।

जीएएल ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये हवाई अड्डा विकास एवं परिचालन का अ​धिकार हासिल किया और उसके बाद 40 साल के लिए जून 2020 में एक रियायत समझौता किया।

जीवीआईएल 6 करोड़ यात्रियों की सालाना क्षमता के साथ पहले चरण पर अमल कर रही है। प्रवर्तक समूह ने इस परियोजना में 105 करोड़ रुपये लगाए हैं और 30 सितंबर 2023 तक उसके पास 200 करोड़ रुपये की नकदी थी।

नकदी का मुख्य तौर पर अग्रिम इ​क्विटी जरूरत (करीब 410 करोड़ रुपये) पूरी करने में इस्तेमाल किया जाएगा जबकि शेष रा​शि तीन साल की निर्माण अव​धि के दौरान खर्च की जाएगी।

इंडिया रेटिंग्स (India Ratings) ने प्रस्तावित टर्म लोन के लिए स्थिर नजरिये के साथ ‘बीबीबी’ रेटिंग दी है। इंडिया रेटिंग्स ने कहा है कि रेटिंग में कमजोर वित्तीय प्रोफाइल और हवाई अड्डा क्षेत्र में प्रबंधन के मजबूत अनुभव को भी ध्यान में रखा गया है।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement