facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Consumer तमिलनाडु में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 515 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Advertisement

राज्य के उद्योग मंत्री के मुताबिक बॉडी केयर और गुडनाइट जैसे दैनिक उपयोग वाले उत्पाद तमिलनाडु में ही बनाए जाएंगे।

Last Updated- August 10, 2023 | 10:52 PM IST
Godrej

दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं (FMCG) का विनिर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने चेंगलपेट जिले के तिरुपोरुर में 515 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक एफएमसीजी विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक करार किया है।

राज्य के उद्योग मंत्री के मुताबिक बॉडी केयर और गुडनाइट जैसे दैनिक उपयोग वाले उत्पाद तमिलनाडु में ही बनाए जाएंगे। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के वास्ते जीसीपीएल के निदेशक मंडल द्वारा 7 अगस्त को 900 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय योजना को मंजूरी देने के तीन दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

तमिलनाडु के उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और वाणिज्य मंत्री टीआरबी राजा ने कहा तमिलनाडु में यह इकाई लाना राज्य में एफएमसीजी विनिर्माण को बढ़ावा देने की हमारी नई कोशिशों का एक हिस्सा है। आखिरकार हम सभी श्रेणियों और क्षेत्रों में खुदरा उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक हैं।

राजा ने कहा कि हम खास तौर पर जीसीपीएल के कार्यकारी चेयरमैन निसाबा गोदरेज के साथ काम करने के लिए रोमांचित हैं, जिन्होंने इस इकाई के लिए सराहनीय डीईआई (विविधता, निष्पक्षता और समावेशन) जनादेश तैयार किया है। कम से कम 50 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं होंगी तथा पांच प्रतिशत कर्मचारी एलजीबीटीक्यूआई समुदायों और विकलांग लोगों में से होंगे।

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement