facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India में नौकरी करने का सुनहरा मौका, हर माह 500 से ज्यादा केबिन क्रू सदस्य जोड़ेगी कंपनी

Advertisement

टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉरमेंस मई के 82.5 प्रतिशत से घटकर जून में 69.4 प्रतिशत रह गया।

Last Updated- July 14, 2023 | 10:18 PM IST
Air India

एयर इंडिया (Air India) के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है कि आगामी महीनों में एयरलाइन हर महीने 500 से ज्यादा नए विमान कर्मियों को जोड़ेगी।

विल्सन ने कहा कि एयरलाइन ‘लीडिंग-एज सॉफ्टवेयर’ पर निवेश कर रही है, जिसका 2024 के शुरू तक पूरी तरह परिचालन शुरू होने की संभावना है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने जून में खबर प्रकाशित की थी कि इस सॉफ्टवेयर से एयलाइन के कर्मियों को जल्द पुन: काम पर लगाने और किसी तरह का व्यवधान होने पर यात्रियों को तुरंत पुन: बुकिंग कराने में मदद मिल सकेगी।

पिछले महीने ‘न्यू क्रू पेयरिंग मॉडल’ की पेशकश के बाद, एयरलाइन अगस्त में रोस्टर के लिए ‘जेपसेन-निर्मित’ सॉफ्टवेयर भी पेश करेगी, जिससे उसके बेड़े से जुड़े क्रू सदस्यों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। एयर इंडिया को इस संबंध में भेजे गए सवाल का जवाब नहीं मिला है।

एयरलाइन ने कहा है कि चूंकि उसने वर्ष के शेष समय के लिए अपने चालक दल के सदस्यों के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया है, इसलिए वे ज्यादा व्यवस्थित और निर्धारित रोस्टर का लाभ उठा सकेंगे। इससे उन्हें एयरलाइन की परिचालन क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिल सकेगी।

विल्सन ने कहा, ‘500 से ज्यादा केबिन क्रू सदस्यों को आगामी महीने में हर महीने सेवा में शामिल किए जाने से हम प्रशिक्षण में तेजी लाने में भी सफल रहेंगे।’

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़े के अनुसार टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉरमेंस मई के 82.5 प्रतिशत से घटकर जून में 69.4 प्रतिशत रह गया।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement