facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inox India के आईपीओ को 61 गुना बोली, मुथूट माइक्रोफिन की अच्छी शुरुआत

Advertisement

मुथूट माइक्रोफिन के 960 करोड़ रुपये के आईपीओ को 82 फीसदी आवेदन मिले। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.38 गुना आवेदन मिले।

Last Updated- December 18, 2023 | 10:32 PM IST
IGI IPO

आईनॉक्स इंडिया (inox India IPO) के 1,460 करोड़ रुपये के आईपीओ को आखिरी दिन कुल मिलाकर 61 गुना बोली मिली। गुजरात की फर्म ने आईपीओ का कीमत दायरा 627 से 660 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

आईपीओ की संस्थागत श्रेणी में करीब 148 गुना आवेदन मिले और ज्यादातर बोलीआखिरी दिन मिली। खुदरा श्रेणी में 15 गुना और एचएनआई श्रेणी में 53.2 गुना बोली मिली।

दूसरी ओर, तीन अन्य कंपनियों के आईपीओ सोमवार को आवेदन के लिए खुले। मुथूट माइक्रोफिन के 960 करोड़ रुपये के आईपीओ को 82 फीसदी आवेदन मिले। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.38 गुना आवेदन मिले। हालांकि संस्थागत श्रेणी में पहले दिन कोई आवेदन नहीं मिले।

मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ को पहले दिन काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और खुदरा व एचएनआई श्रेणी की मांग के चलते करीब 15 गुना आवेदन मिले। आभूषण निर्माता का इरादा नए शेयर जारी कर 151 करोड़ रुपये जुटाने का है।

सूरज एस्टेट के आईपीओ को पहले दिन 72 फीसदी आवेदन मिले, जिसने कीमत दायरा 340 से 360 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ की खुदरा श्रेणी में पूरे आवेदन मिल गए। इस बीच, आरबीजेड ज्वैलर्स, हैप्पी फोर्जिंग और क्रेडो ब्रांड के आईपीओ मंगलवार को आवेदन के लिए खुलेंगे।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement