facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शुरुआती उत्साह के बाद नरम पड़े सरकारी बॉन्ड

Advertisement

कारोबारियों द्वारा मुनाफे में बॉन्ड बिकवाली शुरू करने से पहले प्रतिफल 7.12 प्रतिशत के साथ दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

Last Updated- September 22, 2023 | 11:10 PM IST
Bonds

जेपी मॉर्गन द्वारा भारतीय बॉन्डों को अपने वै​श्विक सूचकांक में शामिल किए जाने की खबरों के बाद सरकारी बॉन्डों में आई शुरुआती तेजी
आ​​खिर में थम गई, क्योंकि डीलरों की मानें तो बाजार में इस घटनाक्रम का असर पहले ही दिख चुका है।

इसके अलावा, इसे लेकर चिंताएं हैं कि वास्तविक निवेश प्रवाह अगले साल जून में शुरू होगा, जिससे बाजार कारोबारियों का उत्साह ठंडा पड़ता दिख रहा है।

10 वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल 7.19 प्रतिशत पर बंद हुआ, जो गुरुवार को 7.16 प्रतिशत था। कारोबारियों द्वारा मुनाफे में बॉन्ड बिकवाली शुरू करने से पहले प्रतिफल 7.12 प्रतिशत के साथ दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘कारोबारी सुबह के कारोबार में बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए थे, उन्हें बैंकों से कुछ भागीदारी की उम्मीद थी, लेकिन हम दूरी बनाए रहे।’

उन्होंने कहा, ‘बाजार में इसे लेकर उम्मीद थी कि भारतीय बॉन्ड के जेपी मॉर्गन के सूचकांक में शामिल होने के 2-3 महीने बाद निवेश प्रवाह शुरू हो जाएगा, लेकिन यह जून 2024 तक ही शुरू हो पाएगा।’

बाजार कारोबारियों का मानना है कि भारत को शामिल करने के लिए जेपी मॉर्गन के निर्णय के बाद और सूचकांकों को भी शामिल किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement