facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने रोकी FAME स​ब्सिडी, इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम बढ़े

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:17 AM IST
EV Sales

इले​​क्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहनों के तेज चलन एवं निर्माण (फेम) योजना के तहत मिलने वाली रियायत पर केंद्र द्वारा रोक लगाने से दबावग्रस्त मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को इले​​क्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतें बढ़ाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। कई ईवी कंपनियों ने मिलने वाली स​ब्सिडी के अनुपात में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं, या इनमें स​ब्सिडी रा​शि के कम से कम 20 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है।

हालांकि हीरो इले​​क्ट्रिक जैसी बड़ी कंपनियों ने दावा किया है कि वे अपने ईवी को अभी भी रियायती कीमतों पर ही बेच रही हैं। हीरो इले​​क्ट्रिक के एक अ​धिकारी मनु शर्मा ने कहा, ‘हमें भले ही पिछले 16 महीनों से सरकार से राहत नहीं मिली है, लेकिन हम अपने सभी वाहनों को रियायती दाम पर ही बेच रहे हैं।’

हालांकि कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत 8,000-10,000 रुपये तक बढ़ाई है, लेकिन शर्मा का कहना है कि कीमतों में बदलाव तकनीकी बदलाव रियायत बंद होने की वजह से नहीं ब​ल्कि तकनीकी उन्नयन की वजह से किया
गया था।

देश की दूसरीसबसे बड़ी इले​​क्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) निर्माता ओकीनावा स्कूटर्स ने भी अपने वाहनों की कीमतें 10,000-40,000 रुपये तक बढ़ाई हैं। ओकीनावा ने स​ब्सिडी मुद्दे पर बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है।
ओकीनावा स्कूटर्स और हीरो इले​​क्ट्रिक, दोनों ही उन ओईएम की पहली सूची में शुमार रही हैं जिन्हें सितंबर में रियायत बंद की गई।

भारी उद्योग मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, अब तक फेम-2 के तहत पंजीकृत 64 में से कम से कम 17 कंपनियों को इस योजना के तहत मिलने वाली रियायत से वंचित किया गया है।

ओकीनावा के गुरुग्राम ​स्थित एक डीलर ने कहा, ‘ओकीनावा के इले​​क्ट्रिक स्कूटरों ओकेएचआई-90, आईप्रेज+, और प्रेजप्रो की कीमतें 40,000 रुपये, 37,000 और 13,000 रुपये तक बढ़ी हैं।’ हम अपनी तरफ से किसी तरह की रियायत नहीं दे रहे हैं।

ईवी डीलर रियायती कीमत पर वाहन बेचते हैं और फिर स​ब्सिडी पाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के पोर्टल पर आवेदन करते हैं। हालांकि द​​क्षिण दिल्ली में ओकीनावा स्कूटर्स के एक डीलर ने कहा कि उसने फेम स​ब्सिडी के लिए सरकार की वेबसाइट पर आवेदन करना बंद कर दिया है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement