facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वाहन कलपुर्जा क्षेत्र में R&D पर रहेगा सरकार का जोर

Advertisement

आरऐंडडी पर भारत द्वारा किए जाने वाले खर्च की तुलना में चीन 20 गुना ज्यादा निवेश करता है।

Last Updated- September 13, 2023 | 10:17 PM IST

भारी उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव हनीफ कुरेशी ने बुधवार को कहा कि सरकार खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जा निर्माण में लगी कंपनियों के शोध एवं विकास (R&D) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना लाने पर विचार कर रही है।

कुरेशी ने ऑटोमोटिव कम्पोनेंट मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के सालाना सम्मेलन के दौरान कहा कि सरकार की यह को​शिश न सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य पर्यावरण अनुकूल वाहनों के लिए है ब​ल्कि इससे स्थानीयकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि स्थानीयकरण को तभी बल मिल सकेगा जब कंपनियां आरऐंडडी में निवेश करें।

कुरेशी ने कहा, ‘हम भारत में फेम (हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के तेज इस्तेमाल एवं निर्माण)-2 योजना के अंतिम चरण में हैं। इस योजना में करीब 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यदि आप पीएलआई वाहन योजना (जिसमें 26,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे) पर विचार करें तो आरऐंडडी निवेश कुल रा​शि में शामिल है। ​स्थिति पीएलआई एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) स्कीम में समान है, जिसमें 18,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार की ओर से आरऐंडडी में निवेश के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने वाहन और वाहन कलपुर्जा क्षेत्रों के लिए फरवरी में पीएलआई योजना शुरू की थी। वर्ष 2021 में, सरकार ने एसीसी निर्माताओं के लिए पीएलआई की शुरुआत की। सरकार सभी जरूरी रियायतें दे रही है, क्योंकि मौजूदा समय में ईवी के लिए कलपुर्जे बड़ी संख्या में बाहर से मंगाए जाते हैं। कुरेशी ने कहा कि वाहन उद्योग आरऐंडडी में निवेश कर रहा है, लेकिन उसे इसकी रफ्तार बढ़ाए जाने की जरूरत है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में ‘फार्म इ​क्विपमेंट सेक्टर’ के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि य​दि भारत को ईवी प्रौद्योगिकियों में बढ़त बना रहे चीन से मुकाबला करना है तो देश को शोध एवं विकास क्षेत्र में बड़ी मात्रा में निवेश शुरू करना होगा।

सिक्का ने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक देश के तौर पर हम आरऐंडडी में कम निवेश कर रहे हैं। आरऐंडडी पर भारत द्वारा किए जाने वाले खर्च की तुलना में चीन 20 गुना ज्यादा निवेश करता है। यह बड़ा अंतर है।’

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement