facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीक्यूजी ने खरीदी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की हिस्सेदारी

Advertisement

सौदे के बाद वैद्यनाथन की बैंक में हिस्सेदारी 1.04 फीसदी हो जाएगी, जो 30 जून, 2023 को 0.58 फीसदी थी।

Last Updated- September 11, 2023 | 10:28 PM IST
IDFC First Bank

जीक्यूजी पार्टनर्स ने सोमवार को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के 5,07,39,653 करोड़ शेयर ब्लॉक डील के जरिये प्रबंध निदेशक व मुख्य परिचालन अधिकारी वी. वैद्यनाथन से 478.7 करोड़ रुपये में खरीद ली।

इस सौदे से मिली रकम का इस्तेमाल बैंक के नए शेयर के आवेदन (जो आयकर भुगतान से संबंधित विकल्प या पहले से प्रतिबद्धित विशिष्ट सामाजिक कार्यों में योगदान के जरिये होगा) में किया जाएगा।

लेनदार की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वैद्यनाथन 229 करोड़ रुपये का इस्तेमाल आईडीएफसी बैंक के नए शेयर के आवेदन में करेंगे जबकि 240.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल स्टॉक ऑप्शन के मामले में आयकर भुगतान में किया जाएगा। इस बीच, 9.2 करोड़ रुपये का योगदान पहले से प्रतिबद्धित सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।

सौदे के बाद वैद्यनाथन की बैंक में हिस्सेदारी 1.04 फीसदी हो जाएगी, जो 30 जून, 2023 को 0.58 फीसदी थी। ऑप्शन को परिवर्तित किए जाने के समेत बाद में उनकी शेयरधारिता बैंक की कुल शेयर पूंजी का 1.23 फीसदी हो जाएगा।

कैपिटल फर्स्ट ने मूल रूप से सीएमडी वैद्यनाथन को स्टॉक ऑप्शन दिया था। कैपिटल फर्स्ट का दिसंबर 2018 में आईडीएफसी बैंक में विलय के बाद ये स्टॉक ऑप्शन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के स्टॉक ऑप्शन में परिवर्तित किए गए। चूंकि ये ऑप्शन एक्सपायरी के करीब पहुंच रहे हैं, लिहाजा ये कवायद पूरी की गई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर बीएसई पर 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 96.50 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement