facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hero MotoCorp ने तोड़ा त्योहारी बिक्री का रिकॉर्ड

Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प ने साल 2019 के त्योहारों के दौरान 12.7 लाख गाड़ियां बेची थीं। इस बार कंपनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Last Updated- November 16, 2023 | 10:18 PM IST
Hero electric

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने 32 दिनों के त्योहारी सीजन के दौरान 14 लाख गाड़ियां बेचकर सर्वाधिक बिक्री करने का रिकॉर्ड बनाया है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19 फीसदी अधिक है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

नवरात्र के पहले दिन से भाईदूज तक चलने वाले त्योहारी सीजन के दौरान गांवों में गाड़ियों की मांग देखी गई मगर शहरी बाजारों में खुदरा बिक्री स्थिर रही। हीरो मोटोकॉर्प ने साल 2019 के त्योहारों के दौरान 12.7 लाख गाड़ियां बेची थीं। इस बार कंपनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

त्योहारी सीजन की सफलता से उत्साहित हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहार के बाद अपनी इन्वेंटरी को घटाकर तीन साल में सबसे निचले स्तर पर ला दिया है।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्याधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा, ‘ब्रांडों के हमारे मजबूत पोर्टफोलियो, वितरण के पैमाने और नए वाहनों की पेशकश से इस साल देश भर में हमारी वृद्धि हुई है। त्योहारी सीजन इस बात को स्पष्ट रूप से प्रमाणित करते हैं कि गांवों में मांग बढ़ रही है जो देश के लिए और खासकर दोपहिया वाहन उद्योग के लिए अच्छा संकेत है।’

कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी (भारतीय कारोबार) रंजीवजीत सिंह ने कहा, ‘मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी भारत में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही बाजार में ग्राहकों के मजबूत आकर्षण के कारण ही रिकॉर्ड खुदरा बिक्री की गई। शहरों के अलावा गांवों में ग्राहकों की मजबूत मांग के कारण भी रिकॉर्ड बिक्री की गई है।’

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement