facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिजली और फाइनेंस शेयरों में विदेशी निवेशकों की सबसे ज्यादा बिकवाली

Advertisement

प्राइम डेटाबेस द्वारा कराए गए आंकड़े में उन क्षेत्रों का खुलासा हुआ है, जिनमें वै​श्विक फंड ज्यादा बिकवाली के मूड में दिखे।

Last Updated- October 09, 2023 | 9:52 PM IST
FPI

बाजारों के लिए सितंबर बेहद उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ। जहां पहले पखवाड़े के दौरान बाजारों में बड़ी तेजी दर्ज की गई, वहीं दूसरे पखवाड़े के दौरान ज्यादातर तेजी गायब हो गई।

महीने के दूसरे पखवाड़े के दौरान बाजार में गिरावट को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) द्वारा की गई भारी बिकवाली, बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल से पैदा हुई अनि​श्चितता से बढ़ावा मिला।

प्राइम डेटाबेस द्वारा कराए गए आंकड़े में उन क्षेत्रों का खुलासा हुआ है, जिनमें वै​श्विक फंड ज्यादा बिकवाली के मूड में दिखे। बिजली, वित्तीय सेवाओं और तेल, गैस एवं ईंधन जैसे क्षेत्रों के शेयरों में ज्यादा बिकवाली हुई। इन तीन क्षेत्रों से एफपीआई ने 11,000 करोड़ रुपये का निवेश घटाया और सिर्फ निर्माण एवं एफएमसीजी अन्य ऐसे क्षेत्र रहे, जिनमें एफपीआई की बिकवाली देखी गई।

बिकवाली के बाद, वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए एफपीआई आवंटन 33.23 प्रतिशत से घटकर 30 सितंबर को समाप्त पखवाड़े में 32.8 प्रतिशत रह गया। आईटी और तेल शेयरों के लिए भी निवेश 9.87 प्रतिशत (10.04 प्रतिशत से घटकर) और 8.53 प्रतिशत (8.68 प्रतिशत के मुकाबले) रह गया।

दूसरी तरफ, पूंजीगत वस्तु, उपभोक्ता सेवाओं और ऑटोमोबाइल (कलपुर्जा निर्माता समेत) क्षेत्रों में शेयरों में बाजार में मंदी के रुख के बावजूद वै​श्विक निवेशकों से सकारात्मक रुझान देखने को मिला। दूरसंचार शेयरों ने एफपीआई निवेशकों को आक​र्षित किया, जिससे सितंबर के दूसरे पखवाड़े के दौरान इस क्षेत्र ने कई अन्य सेगमेंटों को मात दी।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement