facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई में पैसेंजर कारों की सर्वाधिक थोक बिक्री, लेकिन दोपहिया वाहनों की बिक्री घटी

Advertisement

यात्री कारों और यूटिलिटी वाहनों के निर्यात में वृद्धि हुई है। जुलाई में कुल यात्री वाहनों के निर्यात में 10.5 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

Last Updated- August 10, 2023 | 11:01 PM IST
Car Sales India, Sales of passenger vehicles were the highest in April, sales of two wheelers increased by 15 percent

जुलाई में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री रही। यूटिलिटी वाहनों की मांग के कारण जुलाई 2022 की तुलना में इसमें 2.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। अलबत्ता दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई है और उनके निर्यात पर भी असर पड़ा है। इसमें पिछले साल की तुलना में 15.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

जुलाई में यूटिलिटी वाहनों के उत्पादन में 28.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो सेमीकंडक्टर संकट से निकलने और बेहतर आपूर्ति श्रृंखला का संकेत देता है। यूटिलिटी के मामले में इस वर्ष अब तक की अवधि (अप्रैल-जुलाई) में उत्पादन 19 प्रतिशत बढ़ा है।

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि हालांकि यात्री वाहन और तिपहिया वाहन खंड अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन जुलाई 2023 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोपहिया वाहनों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा ‘कुल मिलाकर हमें उम्मीद है कि सकारात्मक आर्थिक माहौल, बेहतर मॉनसून और आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाहन उद्योग को समर्थन मिलेगा।’

यात्री वाहनों की बिक्री जुलाई 2023 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री

सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यात्री वाहनों की बिक्री जुलाई 2023 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री रही है। तिपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 78.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो वर्ष 2018-19 के शीर्ष स्तर के बाद जुलाई के महीने में दूसरी सबसे अधिक है।

हालांकि इस वित्त वर्ष में पिछले तीन महीने में से प्रत्येक में वृद्धि दर्ज करने के बाद जुलाई 2023 के दौरान दोपहिया खंड में पिछले साल की तुलना में 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई।

यात्री खंड में हालांकि यूटिलिटी वाहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले साल की तुलना में 31.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बिक्री 1,80,625 वाहन हो गई है लेकिन जुलाई में यात्री कारों की बिक्री में 23.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यात्री कारों और यूटिलिटी वाहनों के निर्यात में वृद्धि हुई है। जुलाई में कुल यात्री वाहनों के निर्यात में 10.5 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement