facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Hiring Activities: दिल्ली-मुंबई में कंपनियां कर रहीं ज्यादा भर्ती

Advertisement

दूरसंचार, सेल्स ऐंड मार्केटिंग जैसे उद्योगों ने हर पांच मिनट पर नौकरी की एक पोस्ट कर इस विकास को गति दी।

Last Updated- July 12, 2023 | 12:02 AM IST
Future jobs in India

पिछले छह महीनों में दिल्ली और फिर मुंबई में सबसे ज्यादा लोगों को नौकरियां मिली हैं। हालांकि, आंकड़े दर्शाते हैं कि कुछ क्षेत्रों में नियुक्तियां कम हुई हैं। नौकरी और पेशेवरों के नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के अध्ययन से यह खुलासा हुआ है।

अपना डॉट कंपनी के अनुसार, साल 2023 के पहले छह महीनों में दिल्ली में 70,000 नौकरियां थीं। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर भी 25,000 नए नियोक्ता जुड़े हैं, जो पिछले साल की तुलना में 16.3 फीसदी की वृद्धि है।

दूरसंचार, सेल्स ऐंड मार्केटिंग जैसे उद्योगों ने हर पांच मिनट पर नौकरी की एक पोस्ट कर इस विकास को गति दी।

मुंबई दूसरा ऐसा शहर रहा जहां सबसे ज्यादा नौकरियां मिलीं। साल 2023 के पहले छह महीनों में अपना डॉट कंपनी पर 45 हजार नौकरियां थीं, जिनमें नई करियर संभावनाओं को तवज्जो दी गई। महाराष्ट्र की राजधानी में सेल्स ऐंड मार्केटिंग, वित्त और लेखा तथा मानव संसाधन और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में लोगों को भर्ती किया गया।

साल के शुरुआती छह महीनों में मुंबई में नए नियोक्ताओं की संख्या में भी 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल की तुलना में करीब 10,000 नए नियोक्ता इस प्लेटफॉर्म से जुड़े।

अपना डॉट कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी निरमित पारिख ने कहा, ‘नौकरी के अवसर में हुई वृद्धि जो हम देख रहे हैं वह नियोक्ताओं को उनकी भर्ती जरूरतो को पूरा करने में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम नियोक्ताओं और नौकरी की चाहत रखने वालों को समान अवसर देते हैं। उनके बीच की खाई को पाटने और समान अवसर देने के लिए समर्पित हैं।’

इस प्लेटफॉर्म ने मुंबई में सक्रिय रूप से नौकरी ढूंढ़ रहे करीब लगभग 2.5 लाख आवेदकों को आकर्षित किया है। कंपनी ने कहा कि कुल आवेदनों में लगभग 38 फीसदी महिलाएं शामिल थीं, जो कार्यबल में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement