facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24 में 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा अस्पताल क्षेत्र का राजस्व

Advertisement

इक्रा को उम्मीद है कि उसके अस्पताल उद्योग के नमूना समूह के मामले में वित्त वर्ष 24 के दौरान कुल ऑक्यूपेंसी 60 से 65 प्रतिशत की दर पर दमदार रहेगी।

Last Updated- August 16, 2023 | 10:33 PM IST
National Medical Devices Policy 2023 gets Centre’s green light

रेटिंग एजेंसी इक्रा (Icra) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24 में अस्पताल उद्योग के राजस्व में आठ से 10 प्रतिशत का इजाफा होगा। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि, अधिक जागरूकता और स्वास्थ्य बीमा की पहुंच के कारण ऐसा होने के आसार हैं। जबकि लागत संबंधित कुशल प्रबंधन और परिचालन नियंत्रण की वजह से परिचालन मार्जिन लगभग 22 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

इक्रा के इस नमूना समूह में नौ सूचीबद्ध कंपनियों के अस्पताल कारोबार शामिल हैं। यह हैं – अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड, एस्टर डीएम हेल्थकेयर लिमिटेड (केवल भारतीय कारोबार), फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड, हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लिमिटेड, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड, नारायण हृदयालय लिमिटेड, रेनबो चिल्ड्रन्स मेडिकेयर लिमिटेड और शाल्बी लिमिटेड।

इक्रा को उम्मीद है कि उसके अस्पताल उद्योग के नमूना समूह के मामले में वित्त वर्ष 24 के दौरान कुल ऑक्यूपेंसी 60 से 65 प्रतिशत की दर पर दमदार रहेगी। स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर मांग और संगठित कंपरिनयों के बीच चल रहे बाजार हिस्सेदारी विस्तार की वजह से यह पिछले वर्ष की 65.1 प्रतिशत की दर पर आधारित है।

अधिक आधार के मद्देनजर वित्त वर्ष 23 में 10 प्रतिशत की वृद्धि के बाद वित्त वर्ष 24 में प्रति बिस्तर औसत राजस्व (एआरपीओबी) में पांच से सात प्रतिशत की औसत वृद्धि की उम्मीद है।

इक्रा के सहायक उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख एम माचेरला ने कहा कि मांग में निरंतर सुधार से समर्थित इक्रा के नमूना समूह वाली कंपनियों ने अगले चार वर्षों में 8,400 से अधिक बिस्तरों और उन्नयन/नवीनीकरण योजना के साथ बड़े स्तर पर विस्तार योजनाओं की घोषणा की है। इसका मतलब यह है कि मार्च 2023 के स्तर के मुकाबले क्षमता में 26 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो रहा है।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement