facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेतन वृद्धि के लिए IBA का कर्मचारी यूनियन से करार

Advertisement

IBA ने इससे पहले सरकार से बैंकों में एनआई अधिनियम के तहत हर शनिवार को छुट्टी देने की सिफारिश की है।

Last Updated- December 08, 2023 | 11:07 PM IST
BFSI Summit: Bankers want privatization of public sector banks

बैंक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और बैंक कर्मचारी यूनियन के बीच समझौता हुआ है। समझौते में अगले पांच वर्षों तक हर साल वेतन और भत्ते में 17 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। यह नवंबर 2022 से ही प्रभावी हो गया है। आईबीए ने गुरुवार की शाम बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

बयान में कहा गया है, ‘वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वेतन-भत्ता मद के खर्च पर सालाना 17 फीसदी वृद्धि पर सहमति बनी है। इससे भारतीय स्टेट बैंक सहित सभी सरकारी बैंकों के लिए 12,449 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।’

आईबीए ने इससे पहले सरकार से बैंकों में एनआई अधिनियम के तहत हर शनिवार को छुट्टी देने की सिफारिश की है। संगठन ने द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर से पहले इसे लागू करने का आग्रह किया है।

नया वेतन 31 अक्टूबर 2022 के मूल वेतन में 8088 प्वाइंट महंगाई भत्ता को शामिल करने के बाद निर्धारित होगा। वहीं दूसरी ओर समझौते के आधार कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच वार्षिक वेतन वृद्धि का वितरण वित्त वर्ष 2021-22 के लिए स्थापना व्यय के आधार पर अलग-अलग और आनुपातिक रूप से किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement