facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IDBI बैंक का शुद्ध‍ लाभ तीसरी तिमाही में उछला

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:56 AM IST
FinMin may complete privatisation process of IDBI Bank by March 2025 IDBI Bank के निजीकरण की प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी होने की उम्मीद: वित्त मंत्रालय

आईडीबीआई बैंक का शुद्ध‍ लाभ दिसंबर 2022 में समाप्त तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 60 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 927 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन में तीव्र सुधार के चलते बैंक के मुनाफे को बल मिला।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध‍ लाभ 578 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर 2022 की तिमाही में बैंक का लाभ 828 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक की शुद्ध‍ ब्याज आय दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 2,925 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,383 करोड़ रुपये रही थी। सितंबर 2022 की तिमाही में शुद्ध‍ ब्याज आय 2,738 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक का शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन इस अवधि में सुधरकर 4.59 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.88 फीसदी रहा था। मौजूदा तिमाही में जमाओं की लागत 8 से 10 आधार अंक तक बढ़ सकती है। बैंक मार्च 2023 में 3.75 फीसदी शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन हासिल करने में सक्षम होगा।

बैंक की गैर-ब्याज आय इस अवधि में 25 फीसदी घटकर 857 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,138 करोड़ रुपये रही थी। क्रमिक आधार पर भी यह 21 फीसदी कम रही। बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी राकेश शर्मा ने कहा कि निवेश की बिक्री पर लाभ पर असर होने से गैर-ब्याज आय प्रभावित हुई।

बैंक का सकल एनपीए दिसंबर 2022 की तिमाही में 13.82 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 21.68 फीसदी रहा था। शर्मा ने कहा, मार्च 2023 के आखिर में सकल एनपीए 10 फीसदी के नीचे होगा।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement