facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

बॉन्डों से 3,000 करोड़ जुटाएगा IDFC First Bank

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बैंक ने हाल में कहा कि उसे अपने टियर-2 बॉन्डों के लिए क्रिसिल से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एडीशनल रेटिंग मिली है।

Last Updated- October 10, 2023 | 10:41 PM IST
IDFC First Bank

पिछले सप्ताह 3,000 करोड़ रुपये की इ​क्विटी कोष उगाही के बाद निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपनी व्यावसायिक वृद्धि को आसान बनाने के लिए डेट कैपिटल (टियर-2 बॉन्ड) के जरिये समान मात्रा में रकम जुटाने की योजना बनाई है।

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बैंक ने हाल में कहा कि उसे अपने टियर-2 बॉन्डों के लिए क्रिसिल से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एडीशनल रेटिंग मिली है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने प्रस्तावित टियर-2 बेसेल-3 कॉम्पलायंट बॉन्ड पेशकश के लिए ‘एए+/स्टैबल’ रेटिंग दी है और अन्य डेट पेशकशों के लिए समान रेटिंग की पु​ष्टि की है। इस रेटिंग से बैंक के मजबूत पूंजी स्तर का पता चलता है। जून 2023 में निजी क्षेत्र के इस बैंक ने 10 वर्ष की अव​धि के लिए टियर-2 बॉन्ड जारी कर 1,500 करोड़ रुपये जुटाए थे।

पिछले सप्ताह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने संस्थागत निवेशकों (क्यूआईपी) से इ​क्विटी पूंजी में 3,000 करोड़ रुपये जुटाए। उसने 90.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 33.040 करोड़ इ​क्विटी शेयर जारी किए।

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह निर्गम 3 अक्टूबर को खुला और 6 अक्टूबर, 2023 को बंद हुआ था।

First Published - October 10, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट