facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीटें थोड़ी कम हुईं तो बाजार में गिरावट संभव : बर्नस्टीन

Advertisement

बाजार मानकर चल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को करीब 350 सीट और राजग को करीब 400 सीट मिलेंगी, 50 सीट कम होने पर बाजार में आ सकती है गिरावट

Last Updated- April 21, 2024 | 11:44 PM IST
stock market holidays 2025

लोक सभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट आ सकती है। यह कहना है वैश्विक रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन का।

बर्नस्टीन की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी आशंका की वजह चैनलों के स्टूडियो में हो रही बहस है। ऐसा लगता है कि हम जमीनी सचाई से दूर होते जा रहे हैं। उदाहरण के लिए गुजरात व राजस्थान में विभिन्न समुदायों के आंदोलन चल रहे हैं।

पंजाब और हरियाणा में भी किसानों का असंतोष दिख रहा है। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली में हलचल है।

बर्नस्टीन के प्रबंध निदेशक वेणुगोपाल गैरे ने निखिल अरेला संग लिखे नोट में कहा कि पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में स्थिति अभी भी अनिश्चित है और वहां आसानी से जीत नहीं मिलने वाली। यही नहीं ऊपर बताए राज्यों समेत आठ प्रदेशों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को साल 2019 में 146 में से 144 सीटें मिली थीं यानी करीब 99 फीसदी। इनमें गंवाने को बहुत ज्यादा है और फायदा कुछ खास नहीं होने वाला।

इसलिए प्लान-400 को हासिल कर पाना लक्ष्य तय करने के मुकाबले काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। संयोग से ये बातें उन नीतियों के बारे में भी कही जा सकती हैं जिनको सत्ता संभालने से पहले ही शुरू कर दिया गया है।

फरवरी में संसद में दिए अपने अंतिम भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 370 सीटें जीतेगी जबकि राजग को कुल 405 सीटें मिलेंगी।

बाजारों में हालिया सर्वोच्च स्तर से पहले ही करीब 2,000 अंकों की गिरावट आ चुकी है और भूराजनीतिक चिंता और ब्याज दरों में कटौती के बारे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों के बीच एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स 75,000 के स्तर से नीचे आ गया है।

आसान नहीं राह

ओपिनियन पोल में हालांकि राजग को औसतन 385 से 390 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है और कुछ ने तो 411 सीटों का आंकड़ा भी दे दिया है।

गैरे ने कहा कि राज्यों के चुनावों में हालिया प्रदर्शन और करीब-करीब सभी अहम ओपनियन पोल के सर्वेक्षणों को देखते हुए 390 से 400 सीटें अब नया आधार बन गई हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए ये अनुमान राजग के लिए थोड़े आशावादी हैं।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग को करीब 350 सीटें मिली थीं। बर्नस्टीन ने कहा कि अतिरिक्त करीब 50 सीटों से इस बार राजग को 400 सीटों का आंकड़ा मिल सकता है और ये सीटें दक्षिण भारत से आनी चाहिए जहां उसने 2019 में 101 में से महज 5 सीटें जीती थीं।

गैरे ने लिखा है कि लेकिन यह भी आसान नहीं है। केरल में उसे 1 से 2 सीट मिल सकती है। यहां तक कि तमिलनाडु में भी उसको बहुत ज्यादा फायदा होने की उम्मीद नहीं है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से उसे बढ़त मिलनी चाहिए। इनमें से कई राज्यों में कड़ा मुकाबला होगा।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement