facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के आदेश का प्रभाव, सुरक्षित उत्पादों की ओर Fintech कंपनियों का रुख

Advertisement

केंद्रीय बैंक के निर्देशों के अनुरूप फिनटेक अपनी विविधीकरण रणनीति के हिस्से के रूप में स्वर्ण ऋण जैसे सुरक्षित उत्पादों के अन्य रूपों पर विचार कर सकते हैं।

Last Updated- November 22, 2023 | 9:34 PM IST
Fintech

वित्त प्रौद्योगिकी (Fintech) कंपनियों का मानना है कि पिछले सप्ताह असुरक्षित कर्ज पर भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश का प्रभाव अगले छह महीने से एक साल के दौरान देखने को मिल सकता है। इस कारण कंपनियों को अपने सुरक्षित पोर्टफोलियों में विविधता लानी होगी और उसे मजबूत करना होगा।

बैंकों या गैर बैंकिंग वित्त कंपनियों (NBFC) से रकम जुटाने वाली फिनटेक कंपनियां अपने कुल पोर्टफोलियो के कम से कम 40 फीसदी तक सुरक्षित पोर्टफोलियो बनने की कोशिश कर रही हैं।

कर्ज देने वाली फिनटेक जाइप के संस्थापक योगी सदाना ने कहा, ‘अपनी उत्पाद रणनीति के हिस्से के तहत हम मध्यम से लेकर दीर्घावधि तक वाले सुरक्षित उत्पादों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्षम किया जा सकता है। यह हमारी उत्पाद रणनीति का हिस्सा है।’

रिजर्व बैंक ने बैंकों और एनबीएफसी के लिए व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड के लिए मानदंड सख्त किए हैं। बैंकों और एनबीएफसी को अपनी पूंजी आवश्यकताओं को बढ़ाकर ऐसी उधारी के लिए अलग रखना होगा। इसने खुदरा कर्ज पर जोखिम भार 100 से बढ़ाकर 125 फीसदी किया है। व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड इसी श्रेणी में आते हैं। हालांकि इससे शिक्षा, वाहन, गृह और स्वर्ण ऋण अलग हैं।

केंद्रीय बैंक के निर्देशों के अनुरूप फिनटेक अपनी विविधीकरण रणनीति के हिस्से के रूप में स्वर्ण ऋण जैसे सुरक्षित उत्पादों के अन्य रूपों पर विचार कर सकते हैं।

क्रेडिटबी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी मधुसूदन एकंबरम ने कहा, ‘कोई इसे विविधकरण के तौर पर देख सकता है। कोई स्वर्ण ऋण भी ले सकता है क्योंकि यह एक सुरक्षित उत्पाद है।’

फिनटेक कंपनियों का मानना है कि रिजर्व बैंक के आदेशों का तत्त्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement