facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FMCG की मांग पर असमान monsoon का असर, राजस्व वृद्धि धीमी रहने के आसार

Advertisement

खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम और कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की वजह से ग्रामीण मांग में सुधार की उम्मीद में देर हुई है।

Last Updated- October 17, 2023 | 10:38 PM IST
FMCG

दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं (FMCG) का विनिर्माण करने वाली कंपनियों की राजस्व वृद्धि धीमी रहने के आसार हैं, क्योंकि मॉनसून के असमान प्रसार से मांग पर असर पड़ रहा है। जुलाई से सितंबर तक वाली तिमाही के दौरान ग्रामीण मांग भी दुरूह रही है।

ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि पिछली तिमाही के मुकाबले वॉल्यूम स्थिर रहेगा। निर्मल बांग ने इस क्षेत्र के संबंध में अपनी समीक्षा रिपोर्ट में कहा है कि ग्रामीण मांग के मामले में हमारा मानना ​​है कि संपूर्ण सुधार हालांकि तेज नहीं है, लेकिन धीमी रफ्तार से सुधार के कुछ संकेत दिख रहे हैं।

मैरिको ने तिमाही पूर्व अपनी समीक्षा में कहा है कि सितंबर तिमाही में मांग का रुझान काफी हद तक पिछली तिमाही के समान है।

खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम और कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की वजह से ग्रामीण मांग में सुधार की उम्मीद में देर हुई है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि तिमाही के दौरान उसे कमजोर व्यापक परिदृश्य और मौसम के प्रतिकूल माहौल दिखे हैं।

एलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस तिमाही में दिखी कमजोर मांग का एक अन्य कारण यह है कि इस साल त्योहारी सीजन तीसरी तिमाही में चला गया है।

ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा कि हालांकि ग्रामीण भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अधिकांश समय सामान्य रहा, लेकिन ज्यादातर वक्त और क्षेत्रों में इसका असमान वितरण कृषि आय और खपत को प्रभावित कर सकता है। मॉनसून के स्वरूप में ये अंतर ग्रामीण मांग में पहले से ही कमजोर सुधार पर असर डाल सकते हैं।

अलबत्ता पिछले साल के मुकाबले मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। निर्मल बांग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में कई कंपनियों के मामले में पिछले साल के मुकाबले खासा सकल मार्जिन विस्तार देखा जाएगा, लेकिन बढ़ते विज्ञापन खर्च (कम आधार पर), पिछली तिमाहियों के मुकाबले कमाई में काफी कम इजाफा और वॉल्यूम की लगातार धीमी वृद्धि का मतलब यह है कि पिछले साल की ​तुलना में एबिटा मार्जिन स्तर अधिकांश कंपनियों के लिए खास नहीं रहेगा।

ब्रोकरेज फर्मों ने कहा है कि इस तिमाही में ग्रामीण आय पर मॉनसून में देर से होना वाला सुधार और त्योहारी सीजन की मांग की उम्मीद के साथ ग्रामीण मांग पर इसका असर ऐसे प्रमुख कारक हैं।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement