facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों के पूंजी पर्याप्तता अनुपात पर असर: एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग

Advertisement

RBI ने असुरक्षित व्यक्तिगत ऋणों, क्रेडिट कार्ड और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के लिए उधारी पर जोखिम भार 25 आधार अंक तक बढ़ा दिया है।

Last Updated- November 17, 2023 | 10:39 PM IST
Indian Rupee

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग (S&P Global Ratings) ने कहा है कि व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड जैसे उपभोक्ता ऋणों के लिए जोखिम भार में वृद्धि किए जाने से बैंकों की टियर-1 पूंजी 60 आधार अंक तक प्रभावित हो सकती है, ऋण वृद्धि खासकर गैर-बैंकिंग क्षेत्र में दबाव पड़ सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने असुरक्षित व्यक्तिगत ऋणों, क्रेडिट कार्ड और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के लिए उधारी पर जोखिम भार 25 आधार अंक तक बढ़ा दिया है।

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि इससे ऊंची उधारी दरों को बढ़ावा मिलने की आशंका है जिससे मुनाफा प्रभावित होगा और ऊंचे जोखिम भार से आखिरकार परिसंपत्ति गुणवत्ता को मदद मिलेगी। एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स में क्रेडिट विश्लेषक गीता चुघ ने कहा कि वित्त कंपनियां ज्यादा प्रभावित होंगी, क्योंकि उनकी बैंक उधारी लागत बढ़ेगी।

इन बदलावों का हमारी भारतीय वित्तीय क्षेत्र की रेटिंग पर कोई त्वरित प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे रेटिंग प्राप्त बैंकों और वित्तीय कंपनियों के लिए हमारा जोखिम-समायोजित पूंजी अनुपात प्रभावित नहीं होगा।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है, ‘हम वैश्विक तौर पर लगातार जोखिम भारांक का इस्तेमाल करते हैं जिससे निर्धारित परिसंपत्ति वर्गों पर जोखिम के संबंध में हमारा नजरिया स्पष्ट होता है। भारतीय बैंकों और वित्तीय कंपनियों के असुरक्षित व्यक्तिगत ऋणों के लिए, हम पहले से ही 121 प्रतिशत का ऊंचा जोखिम भारांक इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement