facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम में तेजी से गैर जीवन बीमा क्षेत्र को मिली गति

Advertisement

सामान्य बीमा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक समूह स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम बढ़ने ने मुख्य भूमिका निभाई।

Last Updated- October 23, 2023 | 9:56 PM IST
LIC Jeevan Arogya Scheme

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही के 43,981.54 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 54,713.52 करोड़ रुपये हो गया। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में खासी वृद्धि होने के कारण पूरे गैर जीवन बीमा क्षेत्र को गति मिली।

सामान्य बीमा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक समूह स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम बढ़ने ने मुख्य भूमिका निभाई। पहली छमाही में सालाना आधार पर स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र ने 18.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में समूह स्वास्थ्य कवर का प्रीमियम वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में करीब 27 प्रतिशत बढ़कर 29,537.57 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले की अवधि में 23,316.04 करोड़ रुपये था। इस दौरान खुदरा स्वास्थ्य प्रीमियम 18.39 प्रतिशत बढ़कर 18,784.82 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले 15,867.31 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में बीमा कंपनी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने 17.7 प्रतिशत और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने 18.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की। इसी अवधि में खुदरा स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी 43 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने समूह बीमा में सालाना आधार पर 33.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

इस अवधि के दौरान वाहन बीमा क्षेत्र में 17.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 40,837.88 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 34,879.98 करोड़ रुपये था।

हालांकि नए वाहनों की बिक्री होने के कारण वाहन ओडी (स्वयं नुकसान) होने की स्थिति में बीमा 20.7 प्रतिशत बढ़कर 16,787.12 करोड़ रुपये हो गया जबकि वाहन के तीसरे पक्ष का बीमा सामान्य आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 24,050.75 करोड़ रुपये हो गया। बीते साल की पहली छमाही में वाहन बीमा क्षेत्र की वृद्धि में कुछ गिरावट आई थी।

आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में गैरजीवन बीमा का मासिक प्रीमियम विभिन्न कंपनियों में जबरदस्त इजाफा होने के कारण 14.86 प्रतिशत बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि यह वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 1.25 लाख करोड़ रुपये था।

बीमा खंडों में स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र का घरेलू बाजार पर दबदबा रहा। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत और इसके बाद वाहन बीमा (28.4 प्रतिशत) और आग से बीमा (6.5 प्रतिशत) था।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement