facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपूर्ति की तुलना में ज्यादा मांग के कारण सब्जियों के दामों में इजाफा

Advertisement

क्रिसिल के उत्पादन के स्तर पर किए गए अध्ययन के मुताबिक चीन के बाद दूसरे नंबर पर सब्जियों का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला भारत है।

Last Updated- October 23, 2023 | 9:52 PM IST
Vegetables from Pilibhit

हाल के समय में आपूर्ति की तुलना में ज्यादा मांग के कारण कई बार सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक खाद्य श्रेणी में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव सब्जियों के दामों में हुआ है।

ग्राहकों और किसानों के लिए सब्जियों के दाम बढ़ना खराब है। यह नीति निर्माताओं को भी अल्पावधि के लिए विचलित करते हैं और उन्हें सब्जियों के दाम स्थिर करने के लिए कदम उठाने पड़ते हैं। अध्ययन में यह जानकारी मिली कि आपूर्ति से कहीं अधिक मांग सब्जियों की रही।

जनसंख्या बढ़ने व जनसांख्यिकीय संक्रमण, आय बढ़ने और खान पान का तरीका बदलने से सब्जियों की मांग में बुनियादी बदलाव आया और इनकी मांग तेजी से बढ़ी। हालांकि सब्जियों के उत्पादन के साथ साथ प्रति व्यक्ति उत्पादन भी बढ़ा है लेकिन सब्जियां बढ़ती मांग से तालमेल स्थापित नहीं कर पाईं।

रिपोर्ट के अनुसार मौसम की गड़बड़ी व कीटों के हमले, भंडारण व यातायात के कारण फसल बाद होने वाले नुकसान के कारण बाजार में सब्जियों की उपलब्धता भी और कम हो जाती है।

खाद्य सूचकांक में सब्जियों की हिस्सेदारी 15.5 प्रतिशत

अध्ययन के अनुसार, ‘ सब्जियां उगाने वाले प्रतिकूल जोखिम – इनाम डायनॉमिक्स और मूल्यों में अनिश्चितता होने के कारण खासे परेशान रहते हैं।’ खाद्य सूचकांक में सब्जियों की हिस्सेदारी 15.5 प्रतिशत है। खाद्य सूचकांक में अनाज व दूध की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है और उसके बाद सब्जियों की हिस्सेदारी है। सब्जियों के दामों में खासा उतार-चढ़ाव होता है। हालांकि भारत में सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव होना आम है।

अध्ययन के अनुसार, ‘पिछली बार वित्त वर्ष 2020 में सब्जियों के दामों में उतार – चढ़ाव अधिक (सात महीनों में दो अंकों में रहा) था। इस साल सब्जियों के दामों में सालाना आधार पर 21.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। इससे खाद्य मुद्रास्फीति में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके बाद फिर मार्च से सितंबर 2022 के दौरान दो अंकों यानि औसतन 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।’

क्रिसिल के उत्पादन के स्तर पर किए गए अध्ययन के मुताबिक चीन के बाद दूसरे नंबर पर सब्जियों का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला भारत है।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement