facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजारों के लिए भारत में कोविड के बढ़ते मामलों की अहमियत नहीं

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 9:22 AM IST

कोविड के बढ़ते मामले कम से कम अभी बाजारों को परेशान नहीं करने वाले हैं। विश्लेषकों का मानना है कि बाजारों के लिए इससे भी बड़ी परेशानी है, जिनसे उन्हें अल्पावधि से लेकर मध्यम अवधि में पार पाना है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,016 नए मामले दर्ज किए, जो बुधवार के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा है।

रोजाना के हिसाब से संक्रमण दर (पॉजि​टिविटी रेट) 2.7 फीसदी रिकॉर्ड की गई है और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.71 फीसदी है। निर्मल बॉन्ग के मुख्य कार्याधिकारी (संस्थागत इक्विटीज) राहुल अरोड़ा ने कहा, जब तक संक्रमण बहुत ज्यादा नहीं हो जाता जहां हम आवाजाही पर पाबंदी लगाने की शुरुआत करें तब तक मौजूदा हालात की बाजार के लिए बहुत अहमियत नहीं है।

इस बीच, दिल्ली में 16 जनवरी को संक्रमण दर शून्य हो गई थी, लेकिन 28 व 29 मार्च को यहां 300 नए मामले दर्ज किए गए। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में साप्ताहिक संक्रमण दर 24 मार्च को 4.58 फीसदी पर पहुंच गई, जो 3 मार्च को समाप्त हफ्ते में 0.54 फीसदी थी।

इस अवधि में हिमाचल प्रदेश ने साप्ताहिक संक्रमण दर रिकॉर्ड 7.48 फीसदी दर्ज की, जो पहले 1.92 फीसदी थी। केरल में साप्ताहिक संक्रमण दर 1.47 फीसदी से बढ़कर 4.51 फीसदी हो गई। इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक व शोध प्रमुख जी. चोकालिंगम का भी मानना है कि पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण के बढ़े मामले अभी बाजारों को परेशान नहीं कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने चेताया कि देश अभी लॉकडाउन को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

 

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement