facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीईपीए की समीक्षा करेंगे भारत और यूएई

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 9:28 AM IST
India-UAE CEPA

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की समीक्षा के लिए तैयार हो गए हैं। यह व्यापार समझौता होने के एक साल बाद मई में यह समीक्षा होने की उम्मीद है। इससे दोनों देशों के पोर्टल का एकीकरण होने से दोनों देशों के व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा, ‘हम देखेंगे कि कैसे पोर्टलों का एकीकरण होगा। उनके सिंगल विंडो पोर्ट है और हमारा यूएलआईपी (यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस पोर्टल) है। हम इस बारे में डीपीआईआईटी से बातचीत कर रहे हैं। इससे मालवाहक पोत कहां चल रहा है, उसका रियल टाइम के आधार पर आंकड़ा साझा कर सकेंगे। इससे बर्थ को प्राथमिकता दी जा सकेगी।

बंदरगाह पर मालवाहक पोत के पहुंचने पर उसे प्राथमिकता दी जा सकेगी।’ अधिकारी ने कहा कि व्यापार में ऐसी सहूलियतें मिलने से हम निर्यात को बढ़ा सकते हैं। इससे लॉजिस्टिक्स की लागत कम हो जाएगी। वाणिज्य मंत्रालय को उम्मीद है कि यूएई को निर्यात उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा।

वित्त वर्ष 23 में करीब 32 अरब डॉलर का निर्यात होने की उम्मीद है जबकि वित्त वर्ष 22 में 28 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement