facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय वाहन उद्योग बेअसर, इजरायल-गाजा संघर्ष का प्रभाव कम: SIAM

Advertisement

भारत ने इन हमलों के बाद वहां रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया।

Last Updated- October 16, 2023 | 9:48 PM IST
Automobile Industry

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय वाहन उद्योग पर इजरायल-हमास संघर्ष का प्रभाव काफी नगण्य है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को बताया, ‘हमें भारतीय वाहन उद्योग पर इस टकराव का कोई त्वरित प्रभाव नहीं दिखा है। मेरा मानना है कि इजरायल पर व्यापार के लिए हमारी निर्भरता अब उतनी ज्यादा नहीं रह गई है। मौजूदा समय में हम पर काफी कम प्रभाव है।’

मौजूदा समय में चिंता की बात नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस युद्ध के कारण किसी तरह की लॉजिस्टिक संबंधित समस्या पैदा हो सकती है, तो उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें फिलहाल ‘इंतजार करो और देखो’ की रणनीति अपनानी होगी। यदि यह समस्या बढ़ती है तो हालात ज्यादा चिंताजनक होंगे। मौजूदा समय में चिंता की बात नहीं है।’

8 अक्टूबर को इजरायल ने इस्लामिक संगठन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की। इससे एक दिन पहले बड़ी संख्या में लड़ाकों ने इजरायली सीमा में प्रवेश किया और हमले किए थे, जिसमें 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

भारत ने इन हमलों के बाद वहां रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया। इजरायल मौजूदा समय में जमीनी कार्रवाई शुरू करने के लिए गाजा से सटी सीमा पर अपनी सेना जमा कर रहा है।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement