facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bitcoin-ETF को अमेरिका में मंजूरी से भारतीय कंपनियां खुश

Advertisement

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने अमेरिका में बिटकॉइन के लिए गुरुवार को 11 ईटीएफ को हरी झंडी दी।

Last Updated- January 11, 2024 | 10:34 PM IST
Bitcoin- बिटकॉइन

भारतीय क्रिप्टो कंपनियां उत्साहित हैं, क्योंकि अमेरिकी प्रतिभूति नियामक ने बिटकॉइन पर नजर रखने के लिए पहले अमेरिकी-सूचीबद्ध एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) को मंजूरी दे दी है।

कंपनियों का कहना है कि अपने देश में इस तरह के विकास संबंधित घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं अभी शुरुआती चरण में हैं। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने अमेरिका में बिटकॉइन के लिए गुरुवार को 11 ईटीएफ को हरी झंडी दी। बिटकॉइन बेहद लोकप्रिय वर्चुअल मुद्राओं में से एक है।

इससे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के इच्छुक लोगों को क्रिप्टो वॉलेट और क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ खाते जोड़ने जैसी चुनौतियों के बिना बिटकॉइन की कीमत के बारे में पता लगाने में मदद मिलेगी। एसईसी ने बिटकॉइन को ट्रैक करने वाले पहले यूएस-सूचीबद्ध एक्सचेंज को मंजूरी दे दी है। बहुत से लोग इस बात से सहमत हैं कि इससे क्रिप्टो बाज़ार भी अधिक नियमन के दायरे में आएगा।

कंपनियों का कहना है कि भारतीय निवेशक इससे सीधे पहुंच बनाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। उनका कहना है कि देश की क्रिप्टो कंपनियों में जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) द्वारा क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर मसौदा अपनाए जाने के बाद अमेरिका जैसे बदलाव की उम्मीद जगी है।

पिछले साल अक्टूबर में इनके क्रियान्वयन की मांग उठी थी। क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता ने कहा, ‘यह क्रिप्टो उद्योग के लिए बड़ी सफलता है और हम एसईसी के निर्णय की सराहना करते हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान ब्लैकरॉक, वल्कायरी और ग्रेस्केल जैसी वित्तीय इकाइयों ने एसईसी के साथ संबंध बनाए हैं, जिससे क्रिप्टो परिसंपत्ति को अपनाने की राह आसान हुई है।’

इस उद्योग की कंपनियों का मानना है कि नियामक के साथ ऐसी ही चर्चा भारत में भी शुरू होगी। गुप्ता ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में नियामकीय चर्चाएं चल रही थीं। एसईसी ने यह मानाहै कि बिटकॉइन एक कमोडिटी है।’

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और फाइनैंशियल स्टैबिलिटी बोर्ड (एफएसबी) के निर्देशन में मसौदा तैयार किया गया था। इस बीच, अन्य कंपनियों ने सुझाव दिया है कि क्रिप्टो लेनदेन पर मौजूदा कर लागू नहीं होने चाहिए, क्योंकि क्रिप्टो को ईटीएफ में प्रत्यक्ष रूप से नहीं खरीदा जाएगा।

वेस्टेड फाइनैंस के मुख्य कार्याधिकारी विराम शाह ने कहा, ‘बिटकॉइन ईटीएफ से जुड़ने वाले भारतीय निवेशकों को क्रिप्टोरेंसी रखने की चिंता किए बगैर विनियमित इकाइयों के जरिये आसान निवेश का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, लेनदेन पर 1 प्रतिशत टीडीएस लागू नहीं होगा, क्योंकि वास्तविक तौर पर क्रिप्टो नहीं खरीदी जाएगी और पूंजीगत लाभ कर भी कम होगा।’

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement