facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में भारतीय रेलवे की माल ढुलाई 1.4 फीसदी बढ़ी

Advertisement

रेलवे को कोयले की ढुलाई अप्रैल में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत गिरकर 576.4 लाख टन होने के बावजूद अन्य खंडों की ढुलाई में इजाफा हुआ है।

Last Updated- May 06, 2024 | 10:38 PM IST
indian-railway.

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अप्रैल में माल भाड़े की ढुलाई में 1.45 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की। सरकारी अधिकारियों के अनुसार भारतीय रेल ने कोयले की ढुलाई में करीब 60 लाख टन की गिरावट होने के बावजूद 1282.9 लाख टन सामान की ढुलाई की।

अधिकारी ने बताया, ‘अप्रैल 2024 में ढुलाई से राजस्व 14075.14 करोड़ रुपये हो गया। इसमें सालाना आधार पर 1.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ।’

रेलवे को कोयले की ढुलाई अप्रैल में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत गिरकर 576.4 लाख टन होने के बावजूद अन्य खंडों की ढुलाई में इजाफा हुआ है। रेलवे की ढुलाई में कोयले की मात्रा और राजस्व की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत है। भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में अप्रैल में अपेक्षाकृत कम गर्मी पड़ी।

गर्मी की शुरुआत का मौसम ठंडा रहने के कारण अप्रैल में कोयले की मात्रा में गिरावट आई। दरअसल, गर्मी अधिक नहीं पड़ने के कारण तापीय कोयले की मांग कम रही। भारत की बिजली की मांग में बड़ा योगदान उत्तरी और पश्चिम के राज्य देते हैं। देश के पूर्वी हिस्से में बिजली की मांग बढ़ रही है लेकिन यह दो अन्य बड़े क्षेत्रों की तुलना में कम है।

इस साल अभी तक तापीय बिजली के संयंत्रों तक कोयले को पहुंचाने को लेकर कोई दबाव महसूस नहीं किया गया है।
मंत्रालय के कुछ अधिकारियों के अनुसार तापीय बिजली संयंत्रों में कोयले के भंडार का संतोषजनक स्तर होना भी रेलवे नेटवर्क पर दबाव कम करने का एक कारण है। हालिया समय में तापीय बिजली घरों में 16 दिन के कोयले का राष्ट्रीय औसत है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement