facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के PSU अब मंगा सकेंगे चीन के सोलर मॉड्यूल, NTPC को होगा फायदा

Advertisement

2022 में कुछ सौर उपकरणों के आयात की अनुमति दी गई थी, लेकिन सौर आयात पर लगी शुल्क बाधाओं के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब तैयार सोलर मॉड्यूल का आयात अब चीन से किया जा सकेगा।

Last Updated- June 20, 2023 | 9:43 PM IST
NTPC Green seeks speedy approval from SEBI for Rs 10,000 crore IPO NTPC ग्रीन ने 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से तेजी से मंजूरी मांगी

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू) को चीन के सोलर मॉड्यूल के आयात की अनुमति दे दी है, जिससे इसके आयात की राह खुल गई है। इस फैसले का सबसे ज्यादा लाभ सरकारी कंपनी और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक एनटीपीसी लिमिटेड को होगा।

व्यय विभाग के सार्वजनिक खरीद विभाग की ओर से 25 मई को जारी नोटिस में कहा गया है कि सीपीएसई द्वारा सोलर फोटोवोल्टाइक मॉड्यूल की खरीद को 2017 के आदेश के प्रावधानों से छूट दी गई है, जिसमें भारत में पंजीकृत न होने वाले सीमावर्ती देशों से कंपनियों को आयात करने से रोका गया है।

2022 में कुछ सौर उपकरणों के आयात की अनुमति दी गई थी, लेकिन सौर आयात पर लगी शुल्क बाधाओं के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब तैयार सोलर मॉड्यूल का आयात अब चीन से किया जा सकेगा। इस फैसले की सबसे बड़ी लाभार्थी एनटीपीसी ने कुल 1.45 गीगावॉट क्षमता के सोलर मॉड्यूल खरीदने के लिए वैश्विक बोली मांगी है। यह टेंडर कंपनी की भाडला (राजस्थान), भुज (गुजरात) और शाजापुर (मध्य प्रदेश) परियोजना के लिए है।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस छूट से बड़ी राहत मिली है क्योंकि कंपनी थोक में सोलर मॉड्यूल खरीदने पर विचार कर रही थी और घरेलू उत्पादक मांग पूरी करने में सक्षम नहीं हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘थोक ऑर्डर के बावजूद पेशकश में आई कीमत संतोषजनक नहीं है और हमारी पहले की बोलियों में ज्यादा विनिर्माता सामने नहीं आए हैं।’

कंपनी को उम्मीद है कि गुजरात सहित उसकी कुछ प्रमुख सौर बिजली परियोजनाएं जल्द शुरू हो सकेंगी। गुजरात परियोजना के लिए रिकॉर्ड 2.44 रुपये प्रति यूनिट की निचले स्तर की बोली मिली थी। अधिकारियों ने कहा कि सोलर मॉड्यूल की कीमत वैश्विक बाजार में कम हुई हैं, जो 25 से 28 सेंट प्रति किलोवाट घंटे पर पहुंच गई थीं।

हालांकि आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क (बीसीडी) लगा रहेगा। केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल से आयातित सोलर सेल पर 25 प्रतिशत और आयातित मॉड्यूल पर 40 प्रतिशत बुनियादी सीमा शुल्क लगा रखा है, जिससे घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को लाभ मिल सके।

भारत में करीब 85 प्रतिशत सौर बिजली क्षमता आयातित सेल और मॉड्यूल से तैयार की गई है, जिसमें ज्यादातर आयात चीन से होता है। बीसीडी लगाए जाने के बाद सौर बिजली परियोजनाओं के डेवलपर सोलर फोटोवोल्टाइक सेल की कमी का सामना कर रहे हैं और इसकी कीमत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। सूत्रों ने कहा कि सरकारी कंपनी एनटीपीसी सहित प्रमुख परियोजना डेवलपरों को घरेलू आपूर्तिकर्ताओं से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement