facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रोजाना 2,000 से ज्यादा उड़ान भरने वाली देश की पहली पहली एयरलाइन बनी IndiGo

Advertisement

साल 2006 में परिचालन शुरू करने वाली यह विमानन कंपनी वर्तमान में 85 घरेलू और 32 अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए उड़ान भरती है।

Last Updated- November 17, 2023 | 10:10 PM IST
IndiGO

तकरीबन छह साल पहले प्रतिदिन 1,000 दैनिक उड़ानों वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बनने के बाद इंडिगो (IndiGo) प्रतिदिन 2,000 से अधिक नियमित या नियोजित उड़ानों का संचालन करने वाला देश की पहली विमानन कंपनी बन गई है।

साल 2006 में परिचालन शुरू करने वाली यह विमानन कंपनी वर्तमान में 85 घरेलू और 32 अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए उड़ान भरती है। पिछले छह महीने में विमान कंपनी ने अपनी वैश्विक मौजूदगी का विस्तार करने के उद्देश्य से मध्य और दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका तथा पश्चिमी एशिया में 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए उड़ानें शुरू की हैं।

इंडिगो के मुख्य कार्याधिकारी पीटर एल्बर्स ने कहा कि जैसा कि हम 2,000 निर्धारित दैनिक उड़ानों को पार करने की इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, हम भारतीय विमानन परिदृश्य को फिर से आकार देने के इंडिगो के सफर पर विचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा यह उपलब्धि किसी संख्यात्मक उपलब्धि से कहीं अधिक है। यह ऐसी रणनीतिक छलांग है, जो हमें बढ़ी हुई कनेक्टिविटी और नए सिरे से परिभाषित यात्री अनुभव के लिए तैयार कर रही है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़े के अनुसार, इंडिगो के बेड़े में 330 विमान शामिल हैं। घरेलू बाजार भागीदारी के लिहाज से सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की भागीदारी इस साल सितंबर के 63.4 प्रतिशत से मामूली घटकर अक्टूबर में 62.6 प्रतिशत रह गई।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement