facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indigo को ईंधन शुल्क से उम्मीद, हर हफ्ते होगी 100 करोड़ की कमाई

Advertisement

भारतीय विमानन कंपनियों की लागत में एटीएफ सबसे बड़ा व्यय होता है। उनके कुल राजस्व का लगभग 45 प्रतिशत भाग इसमें खपता है।

Last Updated- October 08, 2023 | 10:55 PM IST
indigo

विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) को ईंधन शुल्क से प्रति सप्ताह 90 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई होने की उम्मीद है। इसके अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। यह शुल्क विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि होने के कारण 6 अक्टूबर से टिकट की कीमतों में लगाया गया था।

भारतीय विमानन कंपनियों की लागत में एटीएफ सबसे बड़ा व्यय होता है। उनके कुल राजस्व का लगभग 45 प्रतिशत भाग इसमें खपता है। 1 जून से 1 अक्टूबर तक दिल्ली में एटीएफ की कीमतें 32.4 प्रतिशत बढ़कर 1.18 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच चुकी हैं।

एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हमारा मानना है कि अगर ईंधन शुल्क दिसंबर तक प्रभावी रहता है तो हम तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर त­क) में अपने कुल राजस्व का लगभग सात से आठ प्रतिशत भाग इससे अर्जित कर सकेंगे।’

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि विमानन कंपनी को ईंधन शुल्क से प्रति सप्ताह लगभग 90 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई होने की उम्मीद है। इंडिगो के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी के लिए बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने 17,161 करोड़ रुपये की कुल समेकित आय हासिल की थी और 3,090.6 करोड़ रुपये का अब तक का अपना सर्वाधिक तिमाही समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया था। पिछले साल की अक्टूबर से दिसंबर तक अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय और शुद्ध लाभ क्रमश: 15,410 करोड़ रुपये और 1,423 करोड़ रुपये था।

6 अक्टूबर से इंडिगो ने 500 किलोमीटर तक की दूरी वाली उड़ानों के लिए 300 रुपये और 501 से 1,000 किलोमीटर तक की दूरी वाली उड़ानों के लिए 400 रुपये का ईंधन शुल्क लगाया है। इस प्रकार की श्रेणीबद्ध वृद्धि सभी उड़ान श्रेणियों पर लागू की गई है, जिसमें 3,501 किलोमीटर और उससे अधिक की दूरी तय करने वाली उड़ानों पर 1,000 रुपये का ईंधन शुल्क लगेगा।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement