facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में हर 3 महीने में मॉकड्रिल कराने के निर्देश

Advertisement

बुधवार को देश में 341 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,311 हो गई। इनमें केरल में 292 संक्रमित मिले। मंत्रालय ने बताया कि केरल के 3 लोगों की मौत हो गई।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:52 PM IST
coronavirus cases- COVID-19

देश में Covid-19 के बढ़ते मामले और नए वेरिएंट जेएन.1 का पता चलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों को हर तीन माह में एक बार मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और अधिकारियों के कोविड से बचाव की चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए वर्चुअल बैठक की।
समीक्षा बैठक में मांडविया ने कहा, ‘अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही निगरानी तेज और लोगों को जागरूक भी करना होगा।’ उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि उन्हें सतर्क होना होगा मगर बढ़ते मामलों से चिंता की कोई बात नहीं है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देश में 341 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,311 हो गई। इनमें केरल में 292 संक्रमित मिले। मंत्रालय ने बताया कि केरल के 3 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement