facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘बीमा कंपनियां तय करें सोशल मीडिया दिशानिर्देश’

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 8:48 AM IST
If you want to keep your mind healthy then stay away from social media

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने बीमा कंपनियों से अपने कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया दिशानिर्देश तय करने को कहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इन मंचों के माध्यम से संगठन से संबंधित कोई भी गैर-प्रमाणित या गोपनीय जानकारी लोगों तक नहीं पहुंचाई जाए।
इरडा ने कहा कि किसी संगठन की प्रतिष्ठा उसके कर्मचारियों के व्यवहार से काफी हद तक जुड़ी हुई है, और ‘सोशल मीडिया का इस्तेमाल इस तरह किया जाना चाहिए, जिससे संगठन के व्यवसाय में मूल्यवर्धन हो।’
इस संबंध में इरडा ने सभी बीमा कंपनियों को सूचना और साइबर सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें ‘सोशल मीडिया के स्वीकार्य उपयोग’ पर एक विशेष खंड है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को ‘किसी भी ब्लॉग/ चैट मंच/ चर्चा मंच/ मैसेंजर साइट/ सोशल नेटवर्किंग साइट’ पर किसी भी अपुष्ट या गोपनीय सूचना को साझा करने से बचना चाहिए।
इसमें कहा गया है कि अगर किसी कर्मचारी उसके अधिकृत मेल या व्यक्तिगत मेल या मीडिया फोरम पर या किसी अन्य तरीके से ऐसी कोई सूचना मिलती है तो इसे संगठन के अनुपालन दल के पास भेजा जाना चाहिए।’
इसमें कहा गया है कि मीडिया फोरम का इस्तेमाल सेवा में चूक की सूचना देने या शिकायत करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इरडा ने यह भी कहा कि इंटरनेट पर व्यक्तिगत पोस्ट में करते समय व्यक्तियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ये उनके विचार हैं और संगठन के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर दी गई किसी की व्यक्तिगत छवि उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा को प्रभावित करती है और इससे संगठन की छवि भी प्रभावित हो सकती है।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement