facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्मचारियों की कमी का सामना कर रही है बीमा इंडस्ट्री

Advertisement

बीमा क्षेत्र की इन ज्यादातर कंपनियों का संपत्ति मूल्य 10,000 करोड़ रुपये से कम है।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:23 PM IST
insurance sector

भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण के सदस्य (जीवन) बीसी पटनायक ने कहा कि भारत के बीमा क्षेत्र को प्रशासन व मार्केटिंग में मानव संसाधन की कमी का सामना कर रहा है। लिहाजा इस क्षेत्र को मानव पूंजी में निवेश करना चाहिए।

पटनायक ने मंगलवार को बीमा सम्मेलन में कहा, ‘बीमा कंपनियों के प्रशासनिक व मार्केटिंग खंडों में मानव संसाधन के निवेश की कमी स्पष्ट रूप से उजागर है।’ उन्होंने कहा कि इन कंपनियों में कुशल विशेषज्ञों की कमी से प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) पर भी प्रभाव पड़ा है। बीमा क्षेत्र की इन ज्यादातर कंपनियों का संपत्ति मूल्य 10,000 करोड़ रुपये से कम है।

मार्च, 2022 को वित्त वर्ष की समाप्ति पर बीमा क्षेत्र का कुल एयूएम 55 लाख करोड़ रुपये था। इसमें जीवन बीमा उद्योग के एयूएम की हिस्सेदारी 50 लाख करोड़ रुपये थी और गैर जीवन बीमा उद्योग के एयूएम की हिस्सेदारी पांच लाख करोड़ रुपये थी।

टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी नीलेश गर्ग ने मानव पूंजी व संसाधनों में निवेश की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2047 तक सभी के लिए बीमा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उद्योग की नई सोच व मानव पूंजी की जरूरत है। इस क्रम में मानव पूंजी सबसे महत्त्वपूर्ण है। इस क्षेत्र की सफलता की कुंजी मानव संसाधन को प्रशिक्षित व इस क्षेत्र में बनाए रखना है।’

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement