facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल व्यक्तिगत अधिनियम के प्रभावों की जांच के लिए IRDAI ने बनाई कार्यसमिति

Advertisement

आईआरडीएआई के कार्यकारी निदेशक (गैर जीवन) रणदीप सिंह जगपाल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कार्यसमिति बनाई गई है।

Last Updated- November 28, 2023 | 10:19 PM IST
डेटा संरक्षण कानून के उल्लंघन के लिए जोखिम सीमा पर स्पष्टता की आवश्यकता , Data protection law needs clarity on risk threshold for breaches:

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम 2023 के प्रभावों की जांच के लिए एक कार्यसमिति का गठन किया है। आईआरडीएआई के कार्यकारी निदेशक (गैर जीवन) रणदीप सिंह जगपाल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कार्यसमिति बनाई गई है।

कानून और न्याय मंत्रालय ने 11 अगस्त 2023 की राजपत्रित अधिसूचना से डिजिटल व्यक्तिगत डेटा के प्रसंस्करण के लिए एक व्यापक ढांचा बनाने का लक्ष्य रखा है। यह व्यक्ति के निजी डेटा की सुरक्षा के अधिकार और आवश्यकता दोनों की पहचान करेगा। साथ ही किसी भी सही उद्देश्य के लिए डेटा को संसाधित किया जा सकेगा।

कार्यसमिति के अन्य सदस्यों में आईआरडीएआई की कार्यकारी निदेशक (जीवन) जे मीना कुमारी, भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शामिल हैं। कार्यसमिति आदेश जारी होने के 1 महीने की अवधि के भीतर रिपोर्ट सौंप सकती है।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement